The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Supreme Court Judges Delegation in Manipur Justice BR Gavai N Kotiswar Singh

मणिपुर पहुंची सुप्रीम कोर्ट के जजों की टीम, एक जज कुकी इलाके में नहीं जा पाए, पता है क्यों?

Manipur News: सुप्रीम कोर्ट के प्रतिनिधिमंडल में शामिल Justice N Kotiswar Singh कुकी बहुल चुराचांदपुर जिले का दौरा नहीं कर पाए. क्योंकि वहां वकीलों के एक संगठन ने आपत्ति जताई थी. ऐसा क्यों हुआ? इसपर जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह क्या बोले?

Advertisement
Supreme Court Judges in Manipur
चुराचांदपुर के राहत शिविर में सुप्रीम कोर्ट के जज. (तस्वीर: इंडिया टुडे)
pic
नलिनी शर्मा
font-size
Small
Medium
Large
22 मार्च 2025 (पब्लिश्ड: 04:32 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

सुप्रीम कोर्ट के जजों की एक टीम मणिपुर (Supreme Court Judges in Manipur) के चुराचांदपुर जिले में पहुंची. वहां उन्होंने हिंसा के पीड़ितों से मुलाकात की. इस दल का नेतृत्व जस्टिस बीआर गवई ने किया. जजों ने विस्थापित लोगों को ये भरोसा दिया कि मणिपुर की स्थित में जल्द ही सुधार आएगा. 

जस्टिस बीआर गवई ने पीड़ितों से कहा,

Embed

जजों ने जिले के राहत शिविरों का दौरा किया. उन्होंने वर्चुअली (ऑनलाइन तरीके से) कानूनी सहायता शिविरों, लीगल एड क्लीनिक और अस्थायी मेडिकल सुविधाओं की शुरुआत की. इसके बाद वे बिष्णुपुर जिले के मोइरांग कॉलेज में बने एक राहत शिविर में पहुंचे.

चुराचांदपुर नहीं जा पाए जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह

सुप्रीम कोर्ट के प्रतिनिधिमंडल में शामिल जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह मैतेई समुदाय से हैं. वो कुकी बहुल चुराचांदपुर जिले का दौरा नहीं कर पाए. क्योंकि वहां वकीलों के एक संगठन ने आपत्ति जताई थी. इस मामले पर इंडिया टुडे से बात करते हुए उन्होंने कहा,

Embed

कुकी छात्र संगठन ने सौंपा ज्ञापन

इस दौरे के दौरान कुकी छात्र संगठन ने न्यायाधीशों को एक ज्ञापन सौंपा. उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के ‘ऑडियो टेप’ पर निष्पक्ष और न्यायसंगत फैसला सुनाया जाए. कुछ महीनों पहले कुछ ऑडियो टेप सामने आए थे. इसके जरिए बीरेन सिंह पर मणिपुर हिंसा में संलिप्त होने के आरोप लगाए गए थे. कुकी छात्रों ने कुछ और मांगें भी रखीं. उन्होंने कहा,

  • इम्फाल में कुकी समुदाय से जुड़े जितने भी मामले पेंडिंग हैं, उन्हें कुकी बहुल जिलों- कांगपोकपी, चुराचांदपुर या गुवाहाटी में ट्रांसफर किया जाए. क्योंकि कुकी समुदाय के लिए इम्फाल आना असंभव हो गया है. 
  • मणिपुर हाईकोर्ट में निष्पक्ष न्यायाधीशों की नियुक्ति हो.
  • छात्रों को स्कूल जाने में सक्षम बनाने के लिए जरूरी सुविधाएं दी जाएं.
  • चुराचांदपुर में एससीसी के एग्जाम सेंटर को फिर से शुरू किया जाए.

ये भी पढ़ें: मणिपुर में कुकी-जो काउंसिल ने हाईवे पर नाकाबंदी खत्म की, लेकिन 'फ्री मूवमेंट' का विरोध जारी

"PM मोदी मणिपुर का दौरा क्यों नहीं करते?"

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने इस दौरे पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि ये एक अच्छी पहल है. उन्होंने आगे कहा,

Embed

सुप्रीम कोर्ट के जज 23 मार्च को मणिपुर हाईकोर्ट के एक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे. मई 2023 के बाद से मणिपुर हिंसा में 250 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं. 

वीडियो: गौरव गोगोई ने संसद में मणिपुर पर क्या कहा जो बवाल कट गया?

Advertisement

Advertisement

()