The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • supreme court hearing on twisha sharma case cji surakant solicitor general tushar mehta

'बेटी का तलाकशुदा होना, उसकी मौत से बेहतर है...', सुप्रीम कोर्ट में ट्विशा शर्मा केस पर बोले SG

Supreme Court में Twisha Sharma Case केस की सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने एक बेहद अहम टिप्पणी की. उन्होंने कहा है कि तलाकशुदा बेटी, मृत बेटी से अच्छी है. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत ने क्या कहा?

Advertisement
pic
pic
विभावरी दीक्षित
| अर्पित कटियार
25 मई 2026 (पब्लिश्ड: 01:45 PM IST)
supreme court hearing on twisha sharma
ट्विशा शर्मा केस में 25 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. (फाइल फोटो: आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

ट्विशा शर्मा केस (Twisha Sharma Case) में आज यानी 25 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत ने मीडिया से अनुरोध किया कि वे बयान लेने के लिए सीधे पीड़ित परिवार के पास ना जाएं. इस सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल (SG) तुषार मेहता ने भी अहम टिप्पणी की. उन्होंने कहा है कि बेटी का तलाकशुदा होना, उसकी मौत से बेहतर है.

सुप्रीम कोर्ट ने ट्विशा शर्मा केस का स्वत: संज्ञान लिया है. बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी एम पंचोली की बेंच ने इस मामले पर सुनवाई की. इस दौरान सीजेआई ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के उस आदेश की तारीफ की, जिसमें उन्होेंने इस मामले की CBI जांच के आदेश दिए थे. सुनवाई के बीच बेंच ने इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट का भी जिक्र किया. कोर्ट ने कहा,

“ट्विशा शर्मा की मौत बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अप्राकृतिक थी. 18 मई को प्रकाशित इंडिया टुडे की एक खबर में जांच में पक्षपात और कई गड़बड़ियों पर सवाल उठाए गए थे. रिपोर्ट में कहा गया था कि मृत महिला का पति एक वकील है और उसकी मां पूर्व जिला जज रह चुकी हैं. इसलिए जांच में प्रभाव डाले जाने की आशंका है. ये भी कहा गया कि न्यायपालिका से जुड़े लोगों की वजह से निष्पक्ष जांच नहीं हो रही है. इन चीजों को देखते हुए हम अनुरोध करते हैं कि न्यायपालिका पर भरोसा बनाए रखें. आरोपी और पीड़ित पक्ष मीडिया या दूसरे प्लेटफार्म में बयान देने के बजाय जांच एजेंसी में अपना बयान दर्ज कराएं.”

क्या बोले सॉलिसिटर जनरल?

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि ट्विशा की चैट्स सामने आई हैं, जिससे पता चलता है कि वो नर्क में थी. सॉलिसिटर जनरल ने आगे कहा, 

“एक बात तो साफ है कि उस लड़की ने अपनी जिंदगी खो दी है. चाहे उसने खुद अपनी जान दी हो या कुछ और हो. उसके मैसेज में लिखा था कि वो नरक में जी रही है. रिटायर जज (गिरिबाला सिंह) किसी न किसी चैनल पर इंटरव्यू देकर मृतका को बदनाम कर रही हैं. हमने उनसे कई बार बयान दर्ज कराने का अनुरोध किया. लेकिन वो ऐसा करने को तैयार नहीं हैं. हम उनके घर जाने के लिए भी तैयार थे. लेकिन वो सहयोग नहीं कर रही हैं.”

इसके बाद सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि पेरेंट्स को समझना चाहिए, “एक तलाकशुदा बेटी, मृत बेटी से बेहतर है.”

ये भी पढ़ें: दूसरे पोस्टमॉर्टम के बाद ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार, सास गिरिबाला सिंह नहीं पहुंचीं

क्या है मामला?

ट्विशा नोएडा की रहने वाली थीं. 2024 में डेटिंग ऐप के जरिए भोपाल के समर्थ सिंह से मिलीं. परिवार की रजामंदी से दोनों ने दिसंबर 2025 में शादी कर ली. शादी के ठीक पांच महीने बाद 12 मई 2026 को ट्विशा ने कथित तौर पर अपनी जान दे दी.

मौत के बाद ट्विशा की कुछ चैट सामने आई जिसमें वे बार-बार अपने परिवार को बता रही हैं कि उनका मानसिक शोषण किया जा रहा है. ट्विशा के परिवार का आरोप है कि ससुराल वाले उनकी बेटी को परेशान करते थे. दूसरी तरफ ससुराल पक्ष का दावा है कि ट्विशा ड्रग एडिक्ट थी. फिलहाल, इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है.

वीडियो: ट्विशा शर्मा के शव का होगा दूसरी बार पोस्टमार्टम, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दी मंजूरी

Advertisement

Advertisement

()