The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Supreme Court declined stay on FIR against vijay shah BJP minister madhya pradesh Colonel Sofiya

हाई कोर्ट से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट गए थे विजय शाह, उसने और बुरा सुनाया

Supreme Court ने Vijay Shah के बयान को बेहद गैर जिम्मेदाराना करार दिया. कोर्ट ने कहा कि एक मंत्री को इस तरह की बयानबाजी से बचना चाहिए.

Advertisement
Vijay Shah, Colonel Sofiya Qureshi
MP के मंत्री विजय शाह (बाएं) ने कर्नल सोफिया कुरैशी (दाएं) पर विवादित बयान दिया था. (India Today)
pic
मौ. जिशान
15 मई 2025 (पब्लिश्ड: 08:01 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार, 15 मई को मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह को कड़ी फटकार लगाई. कोर्ट ने कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में दिए गए विजय शाह के विवादित बयान पर नाराजगी जताई है. कर्नल सोफिया कुरैशी भारतीय सेना की अफसर हैं, जो पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी मीडिया से शेयर करती थीं.

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार, 14 मई को मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने शाह के खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज करने का आदेश दिया था. कोर्ट ने कर्नल सोफिया पर शाह के बयान को "गटर की भाषा" तक करार दिया था. इसके बाद इंदौर पुलिस ने विजय शाह के खिलाफ एक FIR दर्ज की. शाह ने हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है.

लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें झटका दिया. चीफ जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस एजी मसीह की बेंच ने शाह के बयान को बेहद गैर जिम्मेदाराना करार दिया. कोर्ट ने कहा कि एक मंत्री को इस तरह की बयानबाजी से बचना चाहिए, खासकर तब जब देश गंभीर हालात से गुजर रहा हो. CJI गवई ने कहा,

Embed

विजय शाह की वकील सीनियर एडवोकेट विभा दत्ता मखीजा ने बताया कि उन्हें अपने बयान पर पछतावा है और उन्होंने माफी मांग ली है. मखीजा के मुताबिक, शाह को ‘गलत समझा गया’ है और मीडिया ने बयान को ज्यादा तूल दे दिया है. उन्होंने कोर्ट से FIR पर रोक लगाने की अपील की. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगाने से इनकार कर दिया और कहा कि बीजेपी मंत्री हाई कोर्ट को जानकारी दें कि मामला अब सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा,

Embed

दरअसल, बीते दिनों विजय शाह ने कर्नल सोफिया का नाम लिए बिना कथित तौर पर कहा था,

Embed

इस बयान को लेकर देशभर में विजय शाह की आलोचना हुई और उनके इस्तीफे की मांग की गई. इस बीच, मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने शाह के बयान पर स्वत संज्ञान लेते हुए पुलिस को उनके खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया.

वीडियो: एफआईआर रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मंत्री विजय शाह, सीजेआई ने लताड़ दिया

Advertisement

Advertisement

()