The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Stephen Hawking photo with bikini-clad women Epstein files

Epstein Files: स्टीफन हॉकिंग के दाएं-बाएं बिकनी में खड़ी महिलाएं कौन थीं? पता चल गया

Stephen Hawking with bikini women: दुनिया के मशहूर फिजिसिस्ट स्टीफन हॉकिंग की जेफरी एपस्टीन फाइल से एक नई फोटो सामने आई है. इसमें वे दो बिकनी पहनी महिलाओं के साथ दिख रहे हैं. इसके बाद से सवाल उठने लगा कि आखिर ये महिलाएं कौन हैं?

Advertisement
pic
26 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 09:27 PM IST)
Stephen Hawking with bikini women
स्टीफन हॉकिंग की ये तस्वीर 2006 में हुए एक इवेंट की बताई गई है. (फोटो-एक्स)
Quick AI Highlights
Click here to view more

यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की फाइलें खुलने के बाद आए दिन कोई न कोई तस्वीर सामने आ रही है. अब मशहूर फिजिसिस्ट स्टीफन हॉकिंग की एक नई फोटो एपस्टीन फाइल्स में देखी गई. तस्वीर में हॉकिंग बिकनी पहनी दो महिलाओं के बीच में हैं. उनके हाथों में ड्रिंक्स हैं. 

सवाल उठने लगा कि आखिर ये महिलाएं कौन हैं? क्या एपस्टीन की यौन अपराधों से जुड़ीं गतिविधियों से इनका कुछ वास्ता है? फिजिसिस्ट के परिवार का कहना है कि ये दोनों महिलाएं उनकी ‘केयरटेकर’ थीं.

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों महिलाओं की पहचान अभी तक नहीं बताई गई है. लेकिन कहा गया कि ये दोनों लंबे समय से स्टीफन हॉकिंग की देखभाल कर रही थीं. वे चौबीसों घंटे देखभाल करने वाली मेडिकल टीम का हिस्सा थीं. वे हॉकिंग के साथ हर जगह ट्रैवल करती थीं. डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस के अधिकारियों ने विक्टिम-प्रोटेक्शन गाइडलाइन के तहत तस्वीर जारी करने से पहले उनके चेहरे हटा दिए थे.

दुनिया के प्रसिद्ध फिजिसिस्ट रहे स्टीफन हॉकिंग के परिवार का कहना है कि ये फोटो 2006 में कैरिबियन आइलैंड सेंट थॉमस के रिट्ज-कार्लटन होटल में ली गई थी. आइलैंड पर प्रोफेसर ने क्वांटम कॉस्मोलॉजी पर एक स्पीच दी थी. होटल के स्टाफ और वहां मौजूद अन्य लोगों के साथ तस्वीर ली थी. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सेंट थॉमस पर ये इवेंट जेफरी एपस्टीन ने होस्ट किया था. ये आइलैंड जेफरी के प्राइवेट आइलैंड लिटिल सेंट जेम्स के पास मौजूद था.

इस मीटिंग में 20 से ज्यादा अंतररराष्ट्रीय स्तर के जाने-माने साइंटिस्ट शामिल हुए थे. इवेंट का फोकस एडवांस थियोरेटिकल फिजिक्स पर था. एपस्टीन ने अपने पहले क्रिमिनल चार्ज का सामना करने से महीनों पहले इस सिंपोजियम को फंड किया था. 

2019 में फिजिक्स का नोबेल प्राइज जीतने वाले फिलिप पीबल्स (Phillip Peebles) ने बताया कि वे भी 2006 में हुई मीटिंग में शामिल हुए थे. उस समय तक उन्हें एपस्टीन के अपराधों के बारे में कुछ नहीं पता था. उनके मुताबिक प्रोग्राम में कई यंग लड़कियां थीं. अब उनका मानना है कि इस सबके पीछे कोई 'डार्क रीजन' भी हो सकता है.

फाइल में पहले भी आया नाम

स्टीफन हॉकिंग का नाम US जस्टिस डिपार्टमेंट के एपस्टीन से जुड़ी फाइलों में कई बार आया है. 2015 में एपस्टीन और उनकी साथी घिसलेन मैक्सवेल की एक चैट में दावा किया गया कि स्टीफन हॉकिंग ने वर्जिन आइलैंड में कथित तौर पर 'अंडरऐज ऑर्जी' में हिस्सा लिया था.

दावा है कि एपस्टीन के आइलैंड के आसपास के समुद्र तल का सबमरीन टूर हॉकिंग को कथित तौर पर कराया गया था. 2018 में प्रोफेसर की 76 साल की उम्र में मौत हो गई थी. वह 50 साल से ज्यादा समय तक अर्ली-ऑनसेट ALS से जूझते रहे.

वीडियो: अपार्टमेंट में 5 लड़कियां लेकर घुसा था जेफरी एपस्टीन, और क्या पता चला?

Advertisement

Advertisement

()