सोनम वांगचुक 6 जून को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं
एनवायरमेंटलिस्ट और सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने 6 मई को दिल्ली में होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में शामिल होने का ऐलान किया है. सोनम ने बताया कि अगर शिक्षा मंत्री अपने पद से इस्तीफा नहीं देते हैं तो वे CJP के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे.

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके 6 जून को भारत आ रहे है. इसी तारीख को उन्होंने NEET पेपर लीक और CBSE परीक्षा में हुई गड़बड़ियों को लेकर दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट करने का भी ऐलान किया है. उनकी इस मुहिम को एनवायरमेंटलिस्ट और सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक का भी समर्थन मिला है. सोनम वांगचुक ने कहा है कि अगर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते हैं तो वे 6 जून के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे.
सोनम वांगचुक इससे पहले भी कॉकरोच जनता पार्टी का समर्थन कर चुके हैं. उन्होंने खुद को ‘ऑनरेरी कॉकरोच’ बताया था. सोनम ने सरकार से कहा था कि युवाओं की आवाज को दबाए जाने के बजाय उनकी बात सुनी जानी चाहिए. उन्होंने कहा था,
कॉकरोच पार्टी के साथ सोनम वांगचुकमैं इस आंदोलन से बहुत प्रभावित हूं. मुझे इसके लिए बहुत खुशी है. हमारे युवाओं का इस तरह का क्रिएटिव एक्सप्रेशन न तो चिंता की बात है और न ही डर की बात.
जब सोनम वांगचुक से कॉकरोच पार्टी का मेंबर बनने पर सवाल किया गया तो उन्होंने बेहद मजेदार जवाब दिया. सोनम ने कहा,
मैं मेंबर बनने के लायक नहीं हूं क्योंकि न तो मैं बेरोजगार हूं और न ही आलसी हूं. तो दुर्भाग्य से मैं मेंबर नहीं बन सकता. लेकिन मैं खुद को आनरेरी कॉकरोच मानता हूं.
कॉकरोच पार्टी को लेकर लद्दाख एलजी से भिड़े
26 मई को सोनम वांगचुक और उनकी पत्नी गीतांजलि अंगमो ने लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर वीके सक्सेना से मुलाकात की. एलजी ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की फोटो शेयर की. फोटो के साथ उन्होंने लिखा,
सोनम वांगचुक को कॉकरोच पार्टी की शुरुआत और उनके संस्थापकों के बारे में पूरी जानकारी नहीं थी. अब वो इस बारे में और जानकारी लेंगे, और जरूरत पड़ने पर अपने रुख पर दोबारा विचार करेंगे.
इसी पोस्ट पर सोनम वांगचुक का जवाब भी आया. उन्होंने लिखा कि उनको चाय पर बुलाया गया था. पर्यावरण को लेकर अच्छी-अच्छी बातें की गई और उनके घर आते ही इस तरह का बयान दिया गया, मानो चाय नहीं वॉर्निंग देने के लिए बुलाया गया हो. सोनम वांगचुक ने आगे आरोप लगाया,
केंद्र सरकार को खुश करने के लिए लेफ्टिनेंट गवर्नर मेरे ऊपर प्रेशर बना रहे हैं कि मैं CJP को सपोर्ट ना करें, क्योंकि वो एंटी-नेशनल ग्रुप है.
लगे हाथ सोनम ने सरकार को सलाह भी दे दी. उन्होंने कहा कि सरकार को इनसिक्योर महसूस करने के बजाय उनकी बात सुननी चाहिए. अभिजीत दिपके ने कॉकरोच जनता पार्टी का समर्थन करने के लिए सोनम वांगचुक को धन्यवाद दिया है. उन्होंने सोनम वांगचुक को भरोसा दिलाया कि वे पूरी तरह से भारतीय हैं.
वीडियो: लद्दाख के उप राज्यपाल ने सोनम वांगचुक को चाय पर बुलाकर क्या धमकी दी?

