पंजाब सरकार के बुलडोजर एक्शन पर AAP में कलह, हरभजन बनाम सोमनाथ भारती हो गया
Harbhajan Singh on Bulldozer Action: सोमनाथ भारती ने हरभजन से पूछा है कि क्या वो 'ड्रग माफियाओं का पक्ष' ले रहे हैं. हरभजन सिंह ने ऐसा क्या कह दिया था, जिस पर विवाद हो रहा है?
.webp?width=210)
पंजाब सरकार की ‘बुलडोज़र कार्रवाई’ (Bulldozer Action) को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं के मतभेद सामने आ गए हैं. पूर्व क्रिकेटर और AAP सांसद हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने कहा है कि ड्रग बेचने पर किसी का घर गिरा देना, कोई अच्छा विकल्प नहीं है. वो इस बात के हक में नहीं हैं. लेकिन उनके इस बयान पर AAP नेता सोमनाथ भारती (Somnath Bharati) ने आपत्ति जताई है.
Somnath Bharati का जवाबसोमनाथ भारती ने हरभजन से पूछा है कि क्या वो ‘ड्रग माफियाओं का पक्ष’ ले रहे हैं. आजतक की ख़बर के मुताबिक़, उन्होंने कहा कि ड्रग माफियाओं ने लाखों परिवारों को बर्बाद कर दिया है. ऐसे में ‘हरभजन सिंह का माफियाओं के पक्ष’ में बयान देना बिल्कुल ग़लत है. सोमनाथ भारती ने हरभजन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा,
सोमनाथ भारती आगे बोले,
ये भी पढ़ें - क्या केजरीवाल की होगी राज्यसभा में एंट्री?
Harbhajan Singh ने क्या कहा था?दरअसल, पंजाब सरकार 'युद्ध नशेयां विरुद्ध' मुहिम चला रही है. सरकार का दावा है कि इसके तहत ड्रग माफियाओं पर कार्रवाई की जा रही है. इसी दौरान इन माफियाओं के घरों पर बुलडोज़र चलाया जा रहा है. इस पर हरभजन सिंह की प्रतिक्रिया आई. उन्होंने कहा,
हरभजन सिंह का कहना है कि अगर कोई सरकारी ज़मीन पर बैठा है, तो अलग बात है. तब फिर ऐसी कार्रवाई मान्य होती है. किसी व्यक्ति ने पता नहीं कैसे घर बनाया होगा.
वीडियो: हरभजन सिंह ने जसप्रीत बुमराह की चोट को लेकर इंडियन टीम मैनेजमेंट को निशाने पर लिया है

.webp?width=60)


