The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • SIR third phase will cover delhi punjab maharashtra among 16 states and 3 UTs

SIR के तीसरे फेज में ये 16 राज्य, इस बार दिल्ली भी, पूरा शेड्यूल समझ लीजिए

हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर SIR के तीसरे फेज में पूरा देश कवर हो जाएगा. आयोग का कहना है कि इन क्षेत्रों में बर्फबारी और ठंड के चलते घर-घर जाकर वेरिफिकेशन करना फिलहाल मुश्किल है. मौसम सामान्य होने के बाद इन इलाकों में भी यह अभियान चलाया जाएगा.

Advertisement
pic
14 मई 2026 (पब्लिश्ड: 06:26 PM IST)
 delhi punjab maharashtra among 16 states and 3 UTs
चुनाव आयोग ने SIR के तीसरे फेज की शुरुआत की जानकारी दी है. (इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

चुनाव आयोग ने 14 मई को स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तीसरे फेज की शुरुआत करने का ऐलान किया है. इस अभियान के तहत 16 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट का वेरिफिकेशन किया जाएगा. 1 जुलाई को ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर से SIR के तीसरे फेज की शुरुआत होगी.

हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर SIR के तीसरे फेज में पूरा देश कवर हो जाएगा. आयोग का कहना है कि इन क्षेत्रों में बर्फबारी और ठंड के चलते घर-घर जाकर वेरिफिकेशन करना फिलहाल मुश्किल है. मौसम सामान्य होने के बाद इन इलाकों में भी यह अभियान चलाया जाएगा.

तीसरे फेज में जिन 16 राज्यों में SIR होना है उनमें ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम, मणिपुर, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, हरियाणा, पंजाब, कर्नाटक, मेघायल, महाराष्ट्र, झारखंड, नागालैंड और त्रिपुरा शामिल हैं. तीन केंद्रशासित प्रदेशों में दादर नगर हवेली और दमन और दीव, दिल्ली और चंडीगढ़ शामिल है.

चुनाव आयोग ने बताया कि देशभर में करीब 3 लाख 94 हजार बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) और 3 लाख 42 हजार बूथ लेवल एजेंट (BLA) इस काम में लगाए जाएंगे. ये अधिकारी घर-घर जाकर वोटर्स से जुड़ी जानकारियों की जांच करेंगे. तीसरे फेज में लगभग 36 करोड़ 73 लाख वोटर्स के डेटा का वेरिफिकेशन किया जाएगा. आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से भी अपील की है कि वे हर बूथ पर अपने एजेंट की नियुक्ति करें, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे और किसी तरह के विवाद की स्थिति पैदा न हो.

चुनाव आयोग के मुताबिक, यह प्रक्रिया फेज वाइज पूरी की जाएगी. आयोग ने इस बार लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा बदलाव किया है. वेरिफिकेशन का काम उन्हीं फील्ड स्टाफ को सौंपा गया है, जो जनगणना के लिए पहले से घर-घर जाकर जानकारी जुटा रहे हैं. इससे आम लोगों को बार-बार अलग-अलग टीमों को डॉक्यूमेंट दिखाने की परेशानी नहीं होगी और काम तेजी से पूरा किया जा सकेगा.

चुनाव आयोग ने बताया कि SIR के पहले और दूसरे फेज में 13 राज्यों के करीब 59 करोड़ वोटर्स का वेरिफिकेशन पहले ही किया जा चुका है. उस दौरान 6.3 लाख BLO और 9.2 लाख BLA की तैनाती की गई थी. अब तीसरे फेज के जरिए आयोग की कोशिश है कि कोई भी एलिजिबल वोटर वोटर लिस्ट से बाहर नहीं रह जाए. आयोग के मुताबिक, अब किसी वोटर के नाम, उम्र या एड्रेस या किसी दूसरी जानकारी में कोई गलती है, तो वह अपने नजदीकी बूथ स्तर के अधिकारी से संपर्क कर सकता है. इसके अलावा लोग अपने वोटिंग सेंटर पर जाकर भी जानकारी हासिल कर सकते हैं. 

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: ममता बनर्जी ने लगाए बैलेट बॉक्स से छेड़छाड़ के आरोप, चुनाव आयोग ने क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()