The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Shree Ram Mandir Mayur Vihar Metro Station dmrc rename Mayur Vihar Pocket 1

दिल्ली के इस मेट्रो स्टेशन का नया नाम श्री राम मंदिर मयूर विहार, DMRC ने क्यों बदला?

Mayur Vihar Pocket 1 Metro Station: दिल्ली की स्टेट नेम्स अथॉरिटी की सिफारिश पर मेट्रो स्टेशन का नाम को बदला गया है. यह दिल्ली सरकार के तहत एक 29-सदस्यीय संस्था है, जो मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में काम करती है.

Advertisement
pic
pic
मौ. जिशान
| सुशांत मेहरा
7 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 7 फ़रवरी 2026, 12:11 AM IST)
Shree Ram Mandir Mayur Vihar, Shree Ram Mandir, Mayur Vihar, Mayur Vihar Pocket 1
मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन का नया नाम श्री राम मंदिर मयूर विहार है. (ITG/Getty Images)
Quick AI Highlights
Click here to view more

देश की राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन दिल्ली मेट्रो के एक स्टेशन का नाम बदल गया है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर 'श्री राम मंदिर मयूर विहार' कर दिया है. मेट्रो स्टेशन पर नए नाम के बोर्ड आदि भी लग गए हैं. यह स्टेशन दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर है और शिव विहार-मजलिस पार्क कॉरिडोर का हिस्सा है.

इस स्टेशन का नाम बदलने के कारण का भी पता चला है. इंडिया टुडे से जुड़े सुशांत मेहरा की रिपोर्ट के मुताबिक, बताया जा रहा है कि पिंक लाइन पर मयूर के नाम से दो मेट्रो स्टेशन थे- मयूर विहार पॉकेट 1 और ईस्ट विनोद नगर-मयूर विहार-2. इसके चलते लोगों को भ्रम हो जाता था.

रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कई नेताओं ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) से मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने की मांग की थी. अब इसी मांग के आधार पर मेट्रो स्टेशन का नाम बदल दिया गया है. सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली की स्टेट नेम्स अथॉरिटी की सिफारिश पर मेट्रो स्टेशन का नाम को बदला गया है.

स्टेट नेम्स अथॉरिटी, दिल्ली सरकार के तहत एक 29-सदस्यीय संस्था है, जो मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में काम करती है. यह नेशनल कैपिटल टैरिटरी (NCT) दिल्ली में सड़कों, पार्कों, कॉलोनियों और अन्य भौगोलिक स्थलों के नामकरण या नाम बदलने का फैसला लेती है. इसमें दिल्ली नगर निगम (MCD) और नई दिल्ली म्यूनिसिपल काउंसिल (NDMC) के तहत आने वाले इलाके शामिल नहीं हैं.
 

श्री राम मंदिर मयूर विहार मेट्रो स्टेशन में दो प्लेटफॉर्म हैं. प्लेटफॉर्म 1 से शिव विहार और मौजपुर-बाबरपुर की तरफ जाने वाली ट्रेन मिलती है. प्लेटफॉर्म 2 से मजलिस पार्क की तरफ जाने वाली ट्रेन मिलती है. स्टेशन पर चार लिफ्ट और तीन एस्केलेटर लगे हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए फर्स्ट-एड रूम, टॉयलेट और टोकन वेंडिंग मशीन जैसी फैसिलिटी भी हैं.

वीडियो: Delhi Kidnapping Case का 'मर्दानी 3' से क्या संबंध है?

Advertisement

Advertisement

()