The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Shivraj Singh Chouhan terms indus water treaty historic injustice by Nehru

शिवराज चौहान ने नेहरू का नाम लेकर सिंधु जल संधि पर ऐसा दावा किया, वीडियो वायरल हो गया

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू ने सिंधु जल संधि करके देश के साथ 'अन्याय' किया था जबकि तब के जल विशेषज्ञों ने इसका विरोध किया था.

Advertisement
shivraj singh chouhan terms indus water treaty historic injustice praises modi government
शिवराज सिंह चौहान ने सिंधु जल समझौते को ऐतिहासिक अन्याय बताया है. (तस्वीर-इंडिया टुडे)
pic
सचेंद्र प्रताप सिंह
19 मई 2025 (अपडेटेड: 19 मई 2025, 09:26 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंधु जल समझौते को ‘ऐतिहासिक अन्याय’ बताया है. उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने ये डील करके उन्होंने भारत के साथ ‘अन्याय’ किया था. केंद्रीय मंत्री ने ये भी दावा किया कि उस वक्त के जल विशेषज्ञों के ‘विरोध के बावजूद’ सिंधु संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे. उन्होंने आगे कहा कि हमारे किसानों का पेट काटकर पाकिस्तान को पानी दिया जा रहा था. अब पीएम मोदी की सरकार ने इस ‘ऐतिहासिक अन्याय को समाप्त किया’ है.

दिल्ली स्थित पूसा भवन में सोमवार, 19 मई को किसानों के साथ संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा,

Embed

कृषि मंत्री ने आगे कहा, 

Embed

शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने भी 1960 में संसद में इस समझौते का विरोध किया था. उस दौरान उन्होंने कहा था कि ये समझौता नहीं होना चाहिए था.

वीडियो: सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान का पत्र, जयशंकर की शर्त से चिंता बढ़ जाएगी

Advertisement

Advertisement

()