The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Shimla Hospital dog carries human leg in mouth video goes viral

बड़े सरकारी अस्पताल में शख्स की सर्जरी हुई, अगले दिन कटा हुआ पैर कुत्ता लेकर घूम रहा था

वीडियो में एक कुत्ता इंसानी पैर का कटा हुआ हिस्सा मुंह में लेकर घूमता हुआ नजर आ रहा है. अब अस्पताल की जांच कमेटी ने वायरल वीडियो की सच्चाई बताई है.

Advertisement
pic
24 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 11:54 PM IST)
Shimla Hospital dog carries human leg in mouth video goes viral
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. (फोटो: ITG)
Quick AI Highlights
Click here to view more

हिमाचल प्रदेश के एक बड़े सरकारी अस्पताल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में एक कुत्ता इंसानी पैर का कटा हुआ हिस्सा मुंह में लेकर घूमता हुआ नजर आ रहा है. अस्पताल प्रबंधन ने इसे गंभीर लापरवाही माना और मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की है. अब कमेटी ने पूरा मामला बताया है.

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना शिमला के चमियाणा स्थित ‘अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल’ (AIMSS) की है. वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने घटना को गंभीरता से लिया और तीन सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित की. कमेटी की जांच में पता चला कि यह घटना कथित तौर पर बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन में हुई लापरवाही से जुड़ी है.

आजतक से जुड़े विकास शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, 19 फरवरी को कार्डियोथोरेसिक और वैस्कुलर सर्जरी (CTVS) डिपार्टमेंट में एक मरीज की एम्प्यूटेशन सर्जरी की गई थी, जिसमें घुटने के ऊपर से टांग काटकर अलग कर दी गई थी. नियमों के मुताबिक, ऑपरेशन के बाद कटे हुए अंग को बायोमेडिकल वेस्ट कॉम्प्लेक्स में निपटान के लिए रखा गया था. इस कचरे को ऑथराइज्ड एजेंसी ‘एनवायरो इंजीनियर्स’ के द्वारा उठाया जाना था.

फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की जांच में सामने आया है कि 21 फरवरी की रात जब बायोमेडिकल कचरा कॉम्प्लेक्स में लाया जा रहा था, उस समय ड्यूटी पर तैनात सफाई कर्मियों ने परिसर का दरवाजा खुला छोड़ दिया. आशंका है कि इसी दौरान एक कुत्ता पैक बैग से कटे हुए अंग को उठा ले गया. अगले दिन कॉम्प्लेक्स के बाहर खाली बैग मिलने पर मामला सामने आया.

ये भी पढ़ें: कैंसर का इलाज कराने अस्पताल गए बच्चे को रात में चूहों ने काटा, सुबह तक मौत

दावा किया गया कि सफाई कर्मियों ने लापता अंग को तलाशने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. इसके बाद 24 फरवरी को एक कुत्ते को मुंह में वही अंग देखा गया. रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा कर्मियों ने अंग को कुत्ते से वापस लेने की कोशिश की, लेकिन कुत्ता आक्रामक हो गया और भाग गया.

अस्पताल प्रशासन ने 21 फरवरी की रात ड्यूटी पर मौजूद सफाई कर्मियों और सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. उनके जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

वीडियो: लिफ्ट में कुत्ता ले जा रहा था शख्स, महिला से लड़ाई हो गई

Advertisement

Advertisement

()