The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Shashi Tharoor slmas G RAM G scheme vs MNREGA in Loksabha Narendra Modi government

'राम का नाम बदनाम मत करो,' शशि थरूर संसद में मोदी सरकार पर जमकर बरसे, वजह मनरेगा है

MNREGA vs G RAM G: कांग्रेस सांसद Shashi Tharoor ने लोकसभा में मोदी सरकार की नई ग्रामीण रोजगार स्कीम की जमकर आलोचना की. उन्होंने स्कीम से Mahatma Gandhi का नाम हटाने का भी विरोध किया.

Advertisement
Narendra Modi, Shashi Tharoor, MNREGA vs G RAM G, MNREGA, G RAM G
नरेंद्र मोदी (बाएं) की सरकार की स्कीम का शशि थरूर (दाएं) ने विरोध किया. (PTI/Sansad TV)
pic
मौ. जिशान
16 दिसंबर 2025 (पब्लिश्ड: 09:19 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

"देखो ऐ दीवानो, तुम ये काम ना करो. राम का नाम बदनाम ना करो, बदनाम ना करो." फर्राटेदार इंग्लिश बोलने में माहिर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मोदी सरकार को घेरने के लिए इस हिंदी गाने का इस्तेमाल किया है. केंद्र सरकार मनरेगा की जगह G RAM G स्कीम ला रही है. सरकार ने इसमें से महात्मा गांधी का नाम हटा दिया. सरकार के इस कदम का विरोध करने के लिए ही शशि थरूर ने लोकसभा में इस गाने का सहारा लिया.

मंगलवार को लोकसभा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी एक्ट (MNREGA) की जगह लेने जा रहे विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM G) बिल को पेश किया गया. कांग्रेस की तरफ से शशि थरूर सरकार के इस बिल के खिलाफ बोले. उन्होंने मनेरगा का नाम बदलकर लाई जा रही VB-G RAM G में महात्मा गांधी का नाम हटाने को 'अनैतिक' बताया. 

सोमवार, 15 दिसंबर को भी उन्होंने केंद्र सरकार के इस कदम की आलोचना की थी. अब लोकसभा में भी केंद्र की नई योजना को लेकर अपना विरोधी रुख दोहराया. शशि थरूर ने कहा,

Image embed
Image embed

थरूर ने आगे कहा,

Image embed

इस बीच पूरी बेतकल्लुफी से इंग्लिश के हैरतअंगेज शब्दों को घिसने का शौक रखने वाले शशि थरूर ने हिंदी गाने का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उन्हें बचपन में सुना एक गीत याद आ रहा है. फिर उन्होंने 'हरे राम हरे कृष्ण' फिल्म का गीत के बोल सुनाए-

Image embed

शशि थरूर ने प्रस्तावित बिल के एक अन्य पहलू पर भी पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों पर सीधे 40 फीसदी वित्तीय बोझ डालना 'गैर-जिम्मेदाराना कदम’ है. उन्होंने जोर दिया कि इससे स्कीम को अमलीजामा पहनाने में दिक्कत होगी. सीनियर कांग्रेस लीडर ने दावा किया कि इससे मजदूरी की अदायगी में देरी होगी, काम के दिनों की संख्या में कमी आएगी और आखिरकार यह योजना ही खत्म हो जाएगी.

वीडियो: दिल्ली सरकार अब किन चीजों पर प्रतिबंध लगा रही है?

Advertisement

Advertisement

()