The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • shashi tharoor replied in hindi to x user kahna kya chahte ho

शशि थरूर ने एक्स पर अपनी वाली अंग्रेजी लिखी, यूजर ने ऐसी अंग्रेजी दागी हिंदी बोलने लगे कांग्रेस सांसद

शशि थरूर की अंग्रेजी के जवाब में एक्स पर एक यूजर ने ऐसा जवाब दिया है कि उसे पढ़कर थरूर की भी हिंदी निकल गई.

Advertisement
Shashi Tharoor
यूजर की अंग्रेजी देख शशि थरूर की हिंदी निकल गई (India Today)
pic
राघवेंद्र शुक्ला
14 अगस्त 2025 (अपडेटेड: 14 अगस्त 2025, 12:07 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

‘अंग्रेज भी पानी मांगें’ ऐसी तो शशि थरूर की अंग्रेजी होती है. कुछ लोग तो ये भी सोचते होंगे कि पहाड़ चढ़ लें, लेकिन शशि थरूर की अंग्रेजी से पाला न पड़े. 'एक्स' से सीधे डिक्शनरी तक भेजने वाली पोस्ट किसी की होती है तो वो शशि थरूर हैं. अब आज ही की पोस्ट देखिए. लिखना उनको इतना ही था,

Image embed

इस आसान सी बात को उन्होंने जैसी कठिन अंग्रेजी में लिख दिया कि भारत के दुश्मन वही पढ़कर ढेर हो जाएं. 'कोट-अनकोट' लगाकर शशि थरूर ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर लिखा-

Image embed

Image embed
शशि थरूर वाली अंग्रेजी में दिया जवाब

लेकिन इस बार ‘सेर को सवा सेर’ मिल गया. शशि थरूर को इस पोस्ट के जवाब में किसी ने ऐसी अंग्रेजी पढ़ा दी कि उनकी 'हिंदी बाहर निकल आई'. ऐसा सीन आपने आखिरी बार ‘थ्री इडियट्स’ नाम की फिल्म में देखा होगा. आमिर खान के किरदार ‘रैंचो’ ने बुक (Book) की ऐसी परिभाषा बता दी थी कि उसके 'मशीन' पढ़ाने वाले गुरुजी का मुंह खुला रह गया. वो सिर्फ इतना ही कह पाए, “आखिर कहना क्या चाहते हो.”

ऐसे ही ‘सागर’ नाम के यूजर ने शशि थरूर की पोस्ट पर जवाब दिया, 

Image embed

ऐसे-ऐसे भारी-भरकम शब्द देखकर थरूर का माथा भी चकरा गया होगा. उनके मुंह से मशीन वाले गुरुजी की तरह यही निकला,

Image embed

Image embed
जब शशि थरूर की हिंदी निकल गई

लेकिन यूजर इतना ‘क्रूर’ नहीं था. उसने थरूर को अपने कहे का मतलब बताया और ऐसा बताया कि लगा ‘अंग्रेजी वाले शशि थरूर’ को ‘हिंदी वाले शशि थरूर’ मिल गए. उसने लिखा,

Image embed

अब ये मतलब थरूर साहब भी समझते रहेंगे. जैसे उनकी अंग्रेजी का मतलब बाकी लोग समझते रहते हैं.

वीडियो: सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों पर क्या सुनवाई हुई? कपिल सिब्बल ने क्या दलील दी?

Advertisement

Advertisement

()