The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Shalimar Bagh murder accused Instagram post arrested

दिल्ली में हत्या के बाद बनाई रील, आरोपी बोला- 'तुम्हारे भाई ने मर्डर कर दिया, सब प्यार देना'

Shalimar Bagh murder: मर्डर के बाद आरोपी करण ने एक वीडियो रिकॉर्ड कर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया. जिसमें वो कह रहा है, “देखो भाई, रात के बज रहे हैं 11 बजकर 22 मिनट. तुम्हारे भाई ने एक मर्डर किया है. तुम्हारा भाई कुछ दिन के लिए अंदर (जेल) जा रहा है. ठीक है. सारे भाई प्यार देना.”

Advertisement
pic
3 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 11:31 PM IST)
Shalimar Bagh murder
आरोपी ने घटना के बाद वीडियो बनाया. (फोटो-इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के शालीमार बाग एरिया में 20 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. मर्डर का आरोप पड़ोस के ही लड़कों पर लगा है. मृतक की पहचान 20 साल के नितेश उर्फ निक्की के रूप में हुई है. पुलिस ने 4 घंटे के अंदर ही मामला सुलझाते हुए हत्या के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें करण उर्फ तरुण (18 वर्षीय), मोंटी (22 साल) और एक नाबालिग शामिल हैं.

घटना के बाद मुख्य आरोपी करण ने मर्डर के बाद एक वीडियो भी बनाया. इसमें उसने खुद मर्डर की बात कबूली और ये भी कहा कि वो जेल जा रहा है. इंडिया टुडे से जुड़े पत्रकार हिमांशु मिश्रा की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना 2 अप्रैल की रात हुई. एक मामूली झगड़े के बाद आरोपी करण ने अपने दोनों साथियों (मोंटी और किशोर) के साथ नितेश पर हमला कर दिया.

आरोप है कि इस दौरान करण ने पीड़ित पर कई बार चाकू से वार किया. घटना के तुरंत बाद नितेश को घायल हालत में डॉ. अम्बेडकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की मां सपना देवी ने बताया, 

“उसको (बेटे) घर से बुलाकर ले गया. अब क्या किया उधर पीछे ले जाकर मुझे नहीं पता. उसे 10 चाकू मारे. अभी मुझे और कुछ नहीं पता लगा. मुझे इंसाफ चाहिए. उसने वीडियो बनाकर भी छोड़ा है सर.”

मर्डर के बाद आरोपी करण ने एक वीडियो रिकॉर्ड कर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया. जिसमें वो कह रहा है,

“देखो भाई, रात के बज रहे हैं 11 बजकर 22 मिनट. तुम्हारे भाई ने एक मर्डर किया है. तुम्हारा भाई कुछ दिन के लिए अंदर (जेल) जा रहा है. ठीक है. सारे भाई प्यार देना.”

अगली स्टोरी में वो कहता है, “सारे भाइयों को लव यू. तुम्हारे भाइयों को भी लव यू. तुम्हारे चक्कर में तो मैं कुछ भी कर सकता हूं.”

मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें 2 अप्रैल को हैदरपुर नहर में चाकू मारने की सूचना मिली थी. घायल निक्की को जब अस्पताल लेकर पहुंचे, तो उसे मृत घोषित कर दिया. जांच के दौरान यह पता चला कि आपसी झगड़े के बाद आरोपी करण ने मोंटी और एक नाबालिग के साथ मिलकर पीड़ित पर हमला किया. जिसमें करण ने मृतक पर कई बार चाकू से वार किया. 

पुलिस ने बताया कि स्थानीय सूचनाओं और तकनीकी निगरानी की मदद से कार्रवाई करते हुए 4 घंटे के अंदर ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. आगे मामले की जांच चल रही है.

वीडियो: मुंबई एयरपोर्ट पर सिगरेट फूंकने वाला कौन है?

Advertisement

Advertisement

()