The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Shaheen Bagh Cup Craze Shop Controversy Delhi Social Media Viral Video Delhi

शाहीन बाग की वायरल Cupcake Girl को लेकर क्यों मचा हंगामा?

दिल्ली के शाहीन बाग़ के 40 फुटा रोड की बात है. एक फूड कार्ट था. Cup Craze नाम का. रेस्टोरेंट के सामने लगता था. सोशल मीडिया पर वायरल था. उसे लेकर विवाद हो गए.

Advertisement
pic
26 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 26 फ़रवरी 2026, 06:03 PM IST)
Delhi
दिल्ली के शाहीन बाग की Cup Craze नाम की दुकान को लेकर विवाद. (फोटो- Social Media)
Quick AI Highlights
Click here to view more

दिल्ली के शाहीन बाग की Cup Craze नाम की दुकान इन दिनों खबरों और विवादों में है. दुकान पर इतने ग्राहक आए कि विवाद होने लगे. पुलिस एक्शन हुआ. आसपास की दुकानें भी हंगामे के कारण बंद हुईं और वायरल कार्ट तो बंद ही हो गई. मामला सोशल मीडिया पर पर्याप्त चल रहा है. क्या है शाहीन बाग के 40 फुटा रोड की अतिचर्चित दुकान के पीछे का पूरा विवाद?

दिल्ली के शाहीन बाग़ के 40 फुटा रोड की बात है. एक फूड कार्ट था. Cup Craze नाम का. रेस्टोरेंट के सामने लगता था. सोशल मीडिया पर वायरल था. उसे लेकर विवाद हो गए. पुलिस को दखल देना पड़ा. एक रात इलाके की दुकानें बंद करानी पड़ गईं और अब वो कार्ट बंद है.  

Cup Craze नाम का ये कार्ट चलाती थीं उजमा तबस्सुम. उन्हीं के बताए अनुसार वो डिजिटल मार्केटिंग की स्टूडेंट हैं. कार्ट में वो क्रेज़ी कप ब्राउनी दिया करतीं थीं. तमाम वायरल वीडियोज में नजर आता कि ब्राउनी पर कटी हुई स्ट्रॉबेरी डाली जाती और ऊपर से चॉकलेट फैला कर डिश बनती.  

दुकान हाल-फिलहाल ही शुरू हुई थी. चलन के मुताबिक फ़ूड के आसपास कॉन्टेंट बनाने वाले इन्फ़्लुएन्सर्स ने उज़मा के कार्ट के वीडियोज बनाए, उनके इंटरव्यू लिए. उन्हें 'Viral cup cake girl, Strawberry Girl' कहा जाने लगा. इसके बाद उनके कार्ट तक भीड़ पहुंचने लगी. जो आमतौर पर एक बिज़नेस के लिए अच्छी खबर होती है.

समय के साथ दुकान के सामने लगती भीड़ के वीडियोज भी आने शुरू हो गए. उसके साथ आए तमाम किस्म के आरोप. मसलन, 'लड़के यहां भीड़ लगाकर खड़े होते हैं.' अब तक ये बातें सिर्फ सोशल मीडिया पर चल रही थीं. धीरे-धीरे आसपास के दुकानदारों को समस्या होने लगी. शिकायतें आने लगीं भीड़ की, रास्ता बंद होने की, अन्य दुकानों का धंधा मंदा होने की.  

रमज़ान शुरू होने के साथ, शाहीन बाग़ में रात को खाने वालों की भीड़ बढ़नी शुरू हुई. और इसके बाद विवाद और तेज़ हुए. सोशल मीडिया पर भीड़ के मौके पर मिसबिहेव की बातें आईं. फिर सोमवार 23 फरवरी की रात विवाद बढ़ गया.

पड़ोसी दुकानदारों ने भीड़ और अव्यवस्था की शिकायत शुरू की. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. कार्ट वालों का कहना था, हम भी सबकी तरह दुकान चला रहे हैं, ग्राहकों के आने से आपत्तियां क्यों हैं? दुकानदारों की अपनी ससमस्याएं थीं. नतीजा ये रहा कि छुटपुट बलप्रयोग के साथ रात भर खुला रहने वाला बाज़ार बंद हो गया. दुकानदारों का असंतोष और बढ़ा.

फिलहाल वायरल कप केक वाला कार्ट बंद है. वहां लगने वाली भीड़ भी कम हुई है. मीडिया और सोशल मीडिया पर Cup Craze वालों के हवाले से बातें चल रही हैं कि जल्द ही वो बेहतर तैयारी के साथ वापस लौटेंगे. लॉजिक के हिसाब से शायद, कार्ट की बजाय किसी किराये की तय दुकान पर ये सेटअप दिखे.

वीडियो: असम में लड़की से गैंगरेप के मामले में लोगों ने पुलिस से क्या मांग की?

Advertisement

Advertisement

()