The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Sambhal Motorcyclist dies after SUV hits bike, drags it for a kilometre

यूपी में बोलेरो ने बाइक को ऐसा घसीटा सड़क पर चिंगारियां निकल गईं, राइडर की मौत

रिपोर्ट के मुताबिक, जिस बोलेरो कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी, उस पर BJP का स्टिकर लगा हुआ दिखा था. पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

Advertisement
pic
31 दिसंबर 2024 (अपडेटेड: 31 दिसंबर 2024, 08:41 PM IST)
Sambhal SUV hits bike
अस्पताल में बाइक सवार की मौत हुई. (फोटो - इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश के संभल में एक SUV ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, जिससे बाइक सवार की मौत हो गई. रिपोर्ट के मुताबिक, टक्कर के बाद बोलेरो (SUV) करीब एक किलोमीटर तक बाइक को घसीटती रही. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर उपलब्ध है. रिपोर्ट बताती है कि बोलेरो पर भारतीय जनता पार्टी का स्टीकर लगा हुआ था. मामले में पुलिस ने केस भी दर्ज किया है.

हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान 50 साल के सुखवीर के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

बाइक को घसीटते SUV का वीडियो वायरल

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना 29 दिसंबर की है. सुखवीर शाम को हयातनगर से अपने घर असमोली लौट रहे थे. शाम करीब 5 बजे वाजिद पुरम के पास हाईवे पर बोलेरो ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. इस टक्कर से वह दूर जा गिरे. और उनकी बाइक एसयूवी के नीचे आ गई. इसके बावजूद SUV ड्राइवर ने रफ्तार कम नहीं की और तेज रफ्तार में लगभग एक किलोमीटर तक बाइक को घसीटता हुआ चला गया.

इस घटना को पीछे चल रही कार से किसी ने रिकॉर्ड कर लिया. वीडियो में बाइक को घसीटने के कारण उससे चिंगारी निकलती दिख रही है.

घटना के बाद सुखवीर को जिला अस्पताल ले जाया गया था. उन्हें गंभीर चोट आई थी. फ्रैक्चर के कारण दोनों पैरों में कई जगह से ब्लीडिंग हो रही थी. हालत काफी नाजुक होने के बाद उन्हें हायर मेडिकल फैसिलिटी में रेफर किया गया. वहां 30 दिसंबर को उन्होंने दम तोड़ दिया.

ये भी पढ़ें- मुरादाबाद में गोकशी के शक में पूर्व बॉडी बिल्डर को भीड़ ने बुरी तरह पीटा, मौत हो गई

रिपोर्ट के मुताबिक, जिस बोलेरो कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी, उस पर BJP का स्टिकर लगा हुआ दिखा था. गाड़ी पर "ग्राम प्रधान" भी लिखा हुआ था. फुटेज के सामने आने के बाद से लोगों के बीच गुस्सा है.

पुलिस ने SUV ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. वहीं, संभल के ASP श्रीश चंद्रा ने बताया कि बोलेरो को ट्रेस कर लिया गया है. जल्द ही आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी.

वीडियो: संभल में ASI की टीम, 19 कुओं का भी सर्वे हुआ

Advertisement

Advertisement

()