The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Akhilesh Yadav PM Statement On Nitish Kumar JDU Rajyasabha Bihar

'हम PM बनाना चाहते थे, वो राज्यसभा चले गए', नीतीश कुमार पर अखिलेश यादव ने क्या कहा?

Samajwadi Party के प्रमुख अखिलेश का यह बयान उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से आया, जहां वह शनिवार, 7 मार्च को एक इफ्तार पार्टी में शिरकत करने पहुंचे थे.

Advertisement
pic
7 मार्च 2026 (अपडेटेड: 7 मार्च 2026, 08:07 PM IST)
Akhilesh Yadav, Nitish Kumar
अखिलेश यादव ने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर टिप्पणी की. (फोटो- इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

समाजवादी पार्टी के मुखिया और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ‘हम सब लोग मिलकर नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे, लेकिन अब वह एक राज्यसभा सांसद बनकर ही रिटायर हो जाएंगे.’ सपा प्रमुख ने यह बयान उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक इफ्तार पार्टी के दौरान कही. अखिलेश ने कहा,

“जो लोग राजनीति को समझते हैं, उन्हें पहले दिन ही पता था कि भाजपा क्या कदम उठाएगी. यह बात पहले भी कही गई थी कि नीतीश कुमार को हम सब लोग मिलकर प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे लेकिन अब वो ऐसे मुख्यमंत्री रहे जो राज्यसभा मेंबर के रूप में रिटायर होंगे. हम तो चाहते थे कि प्रधानमंत्री के रूप में रिटायर हों लेकिन वो अब राज्यसभा के मेंबर होकर ही रिटायर हो जाएंगे.”

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अखिलेश ने लखनऊ में सपा ऑफिस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि जब INDIA गठबंधन बना था तो हम सभी चाहते थे कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनें लेकिन जब बिहार चुनाव हुए तो हमने कहा कि वह प्रधानमंत्री के तौर पर नहीं बल्कि मुख्यमंत्री के तौर पर रिटायर होंगे.

Akhilesh Yadav
अखिलेश यादव का बयान.

सपा प्रमुख ने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आपत्ति जताई और इस कदम को PDA (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) समुदाय के लोगों का अपमान बताया. इससे पहले भी गुरुवार, 5 मार्च को नीतीश कुमार के राज्यसभा भेजे जाने पर अखिलेश की प्रतिक्रिया सामने आई थी. उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए इस कदम को ‘बिहार के इतिहास का सबसे बड़ा अपहरण’ बताया था.

वीडियो: आसान भाषा में: 'सस्ते ड्रोन' मंहगे एयर डिफेंस सिस्टम के लिए चुनौती बन रहे, लेकिन कैसे?

Advertisement

Advertisement

()