The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Saif ali khan attack intruder locked by his family managed to flee

पकड़ लिया गया था सैफ पर हमला करने वाला, फिर ऐसे भाग निकला, नई जानकारी आई है

Bollywood actor Saif ali khan पर हमला करने वाले हमलावर को उनके परिवार वालों ने एक कमरे मेें बंद कर दिया था. लेकिन वो वहां से निकलकर भागने में सफल रहा. पुलिस इस मामले में हाउस हेल्प से पूछताछ कर रही है.

Advertisement
saif ali khan sara ali khan kareena kapoor khan
सैफ अली खान पर हमले का आरोपी भागने में सफल रहा. (इंडिया टुडे)
pic
आनंद कुमार
16 जनवरी 2025 (Published: 01:49 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif ali khan) पर 15 और 16 जनवरी रात के दो बजे धारदार हथियार से हमला हुआ. ये हमला बांद्रा स्थित घर में हुआ. हमलावर को उनके परिवार ने 12 वीं मंजिल पर स्थित उनके अपार्टमेंट के एक कमरे में बंद कर दिया था. लेकिन हमलावर किसी तरह वहां से निकलकर भागने में सफल रहा. हमले के कुछ घंटे बाद पुलिस ने ये जानकारी दी.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक एक सीनियर पुलिस ऑफिसर ने संदेह जताया, 

 आरोपी ने फ्लैट में घुसने के लिए बिल्डिंग शाफ्ट का इस्तेमाल किया होगा. क्योंकि अपार्टमेंट के दो लिफ्ट या लॉबी में लगे सीसीटीवी कैमरे में उसकी फुटेज नहीं मिली है. बिल्डिंग में इंट्री के लिए दो गेट हैं. जिसमें मेन गेट पर दो सिक्योरिटी गार्ड हैं. जबकि दूसरे पर एक सिक्योरिटी गार्ड है.

बिल्डिंग के दूसरे गेट की सिक्योरिटी वॉल बहुत ऊंची नहीं है. और वहां लगा जाल (नेट) फटा हुआ है. पुलिस ने संदेह जताया है कि आरोपी इसी रास्ते से बिल्डिंग में घुसा होगा. पुलिस को इस हमले में किसी इनसाइडर के होने का भी शक है. जिसे पता था कि सिक्योरिटी वॉल के पास लगा जाल फटा हुआ था.

पुलिस को आशंका है कि बिल्डिंग में एंट्री के बाद हमलावर शाफ्ट का इस्तेमाल करके पीछे के हाउसहेल्प क्वार्टर से घर में घुसा. पुलिस के मुताबिक, इसके बाद उसने सैफ की हाउस हेल्प नैनी से बहस की. और फिर जब सैफ बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो उसने उन पर हमला कर दिया. पुलिस अधिकारी ने आगे बताया, 

 आरोपी ने सैफ पर हमला किया. जिसके बाद उनके परिवार वालों ने उसे बाहर से एक कमरे में बंद कर दिया. हालांकि, आरोपी उस कमरे की एक खिड़की से भागने में सफल रहा.

ये भी पढ़ें - सैफ पर हमला, सलमान के घर के बाहर गोली, सिद्दीकी का मर्डर... कितना सेफ है बांद्रा?

पुलिस की टीमें फिलहाल आरोपी की तलाश में जुटी है. घटना के समय सैफ के घर पर मौजूद तीनों हाउस हेल्प से पूछताछ की जा रही है. ताकि आरोपी के बारे में पता लगाया जा सके. इस मामले में स्थानीय पुलिस थाने में FIR भी दर्ज कर ली है. 

वीडियो: दी सिनेमा शो: संदीप रेड्डी वांगा की, प्रभास की 'स्पिरिट' में विलेन बनेंगे सैफ अली खान और करीना कपूर

Advertisement

Advertisement

()