सहारनपुर में हफ्ते भर पहले खुली टायर फैक्ट्री में फट गया बॉयलर, 2 मजदूरों की मौत हो गई
Saharanpur Factory Blast: सहारनपुर की एक टायर फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 2 मजदूरों की मौत हो गई. करीब हफ्ते भर पहले इस फैक्ट्री का उद्घाटन मंत्री जसवंत सैनी और आचार्य प्रमोद कृष्णम ने किया था.

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक टायर फैक्ट्री में बॉयलर में जबरदस्त विस्फोट हुआ, जिससे आग लग गई. धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी. हादसे के समय फैक्ट्री में 7 मजदूर काम कर रहे थे. धमाके की वजह से सभी बुरी तरह झुलस गए. इनमें से 2 मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
आजतक से जुड़े पत्रकार राहुल कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक घटना के समय फैक्ट्री में 7 मजदूर काम कर रहे थे. तेज धमाके की वजह से सभी घायल हो गए लेकिन इनमें से 2 लोग विस्फोट वाली जगह के काफी नजदीक थे. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि जिस फैक्ट्री में यह हादसा हुआ, उसका उद्घाटन 19 अक्टूबर को ही हुआ था. उद्घाटन कार्यक्रम में औद्योगिक विकास मंत्री जसवंत सैनी और आचार्य प्रमोद कृष्णन जैसी कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं. इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया,
पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि दोनों शवों को मॉर्चरी वार्ड में रखवाया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. विस्फोट के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.
फैक्ट्री सहारनपुर के थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शेखपुरा कदीम इलाके में स्थित है. कुल सात मजदूर यहां काम कर रहे थे, जिनमें से पांच को पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद से सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि दो की गंभीर रूप से झुलसने के कारण मौत हो गई. दोनों मजदूरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
अधिकारियों ने आशंका जताई है कि बॉयलर में प्रेशर बढ़ने या तकनीकी खराबी के चलते यह धमाका हुआ होगा. फिलहाल पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर किन कारणों से यह बड़ा हादसा हुआ?
वीडियो: मध्य प्रदेश के क्षिप्रा नदी में हुए विस्फोट के पीछे की असल वजह पता चल गई!

.webp?width=60)


