The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Saayoni Ghosh death threat BJP leader 1 crore rupees bounty for beheading TMC MP PM Narendra Modi West Bengal

BJP नेता ने सयानी घोष के सिर कलम करने पर रखा इनाम, TMC सांसद ने पूछा - 'यही है नारी वंदन?'

West Bengal News: Saayoni Ghosh ने पूछा कि क्या पश्चिम बंगाल पुलिस या कोलकाता पुलिस कमिश्नर इस मामले में तेजी से एक्शन लेंगे और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे? उन्होंने Uttar Pradesh Police और बुलंदशहर पुलिस से भी BJP नेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

Advertisement
pic
20 मई 2026 (अपडेटेड: 20 मई 2026, 12:07 PM IST)
Saayoni Ghosh, Saayoni Ghosh mp, Saayoni Ghosh tmc, bjp, west bengal, Saayoni Ghosh death threat, TMC MP Saayoni Ghosh, BJP leader viral video, Bulandshahr BJP controversy, Rs 1 crore bounty claim, West Bengal politics, BJP TMC clash, Pradeep Dixit
TMC सांसद सयानी घोष ने BJP नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. (PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता प्रदीप दीक्षित यूपी के सिकंदराबाद नगर पालिका परिषद के चेयरमैन हैं. एक वायरल वीडियो में कथित तौर पर प्रदीप दीक्षित को तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद सयानी घोष का सिर कलम करने पर 1 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की है. ये खबर सयानी घोष तक भी पहुंची. सयानी ने इसे उनकी हत्या करने की खुली धमकी करार दिया. TMC की महिला सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को 'नारी शक्त वंदन' की याद दिलाते हुए बीजेपी को आड़े हाथों लिया है.

पश्चिम बंगाल की मशहूर एक्टर और राजनेता सयानी घोष ने मंगलवार, 19 मई की शाम 5 बजकर 17 मिनट पर X पर एक पोस्ट किया. इसमें उन्होंने हैरानी जताई कि उनका सिर कलम करने पर 1 करोड़ रुपये का ऐलान किसी और ने नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के एक BJP नेता ने किया है. उन्होंने आगे कहा कि यह धमकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब फैल रही है और मेनस्ट्रीम मीडिया में भी इसे रिपोर्ट किया गया है.

PM मोदी और BJP नेतृत्व से सवाल

जादवपुर से सांसद सयानी ने अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को टैग किया. उन्होंने पूछा,

"मेरा सवाल माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, नितिन नबीन और ओम बिड़ला से है. क्या BJP शासित राज्य में BJP के एक जनप्रतिनिधि द्वारा एक महिला, एक मौजूदा सांसद का सिर कलम करने पर इनाम की घोषणा करना नए भारत में 'नारी शक्ति वंदन' का सही आइडिया है?"

TMC सांसद ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सरकार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि शुभेंदु अधिकारी समेत BJP लीडरशिप ने विधानसभा चुनाव के दौरान महिला सुरक्षा का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया था और महिलाओं के प्रतिनिधित्व की मांग की थी. सयानी घोष ने कहा कि अब एक महिला प्रतिनिधि को BJP सदस्य से हत्या की खुली धमकी मिल रही है.

Saayoni Ghosh
सयानी घोष का पोस्ट. (X @sayani06)
यूपी पुलिस से एक्शन की मांग

सयानी घोष ने पूछा कि क्या इतना सब देखने के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस या कोलकाता पुलिस कमिश्नर इस मामले में तेजी से एक्शन लेंगे और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे? उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस और बुलंदशहर पुलिस से भी BJP नेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

सयानी घोष ने लिखा,

"बुलंदशहर पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस, मैं BJP के उस सदस्य के खिलाफ तुरंत कानूनी और राजनीतिक कार्रवाई की मांग करती हूं, जो दिनदहाड़े मेरी हत्या के लिए उकसा रहा है."

TMC नेता ने उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताने वाले अपने शुभचिंतकों का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि वे किसी भी धमकी से नहीं डरेंगी. सयानी घोष ने साफ किया कि वे संसद के अंदर और बाहर असहमति जताने के अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करती रहेंगी. उन्होंने कहा कि वे किसी के दबाव में आकर चुप नहीं रहेंगी.

यह भी पढ़ें: TMC सांसद सयानी घोष भीड़ के सामने नाचीं? वीडियो वायरल होते ही फर्जीवाड़ा पकड़ा गया

शिवलिंग पर किया था विवादित पोस्ट

2015 में सयानी घोष के ट्विटर हैंडल से शिवलिंग को लेकर एक विवादित पोस्ट किया गया था. 2021 में आजतक के साथ इंटरव्यू में सयानी घोष ने अपने विवादित पोस्ट पर बात की थी. उन्होंने कहा था,

"यह छह साल पुरानी एक मीम है, एक ट्वीट है, जो मेरे हैंडल से शेयर की गई थी. मैंने उसकी फुल रिस्पॉन्सिबिलिटी ली है. हालांकि, मैंने कहा कि मैंने ये ट्वीट नहीं किया था. दो महीने पहले ये डिलीट भी हो गया है... जो मुझे जानते हैं, जो मुझे पहचानते हैं, उन्हें पता है कि मैं हर्ट करने वाली लड़की नहीं हूं."

2021 विधानसभा चुनाव के दौरान इस पोस्ट पर काफी विवाद हुआ था. हिंदू समुदाय की भावनाएं आहत करने के आरोप में सयानी घोष की काफी आलोचना हुई थी. उनके इस पोस्ट पर अब भी सवाल उठते हैं.

वीडियो: पीएम मोदी पर सवालों से बचने का आरोप लगाने वाली पत्रकार हेले लिंग को MEA ने क्या जवाब द‍िया?

Advertisement

Advertisement

()