The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • russia ukraine war 12 indian soldier died mea press conference

रूस की सेना में शामिल कितने भारतीयों की मौत हुई? विदेश मंत्रालय ने संख्या बताई

मारे गए भारतीय रूस की तरफ से युद्ध में हिस्सा ले रहे थे. बीते दिनों रूस की सेना में शामिल एक भारतीय के मारे जाने की खबर सामने आई थी जिसके बाद विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी है.

Advertisement
russia ukraine war 12 indian soldier died mea press conference
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि भारतीय दूतावास रूसी अधिकारियों के संपर्क में है. (तस्वीर:PTI)
pic
शुभम सिंह
17 जनवरी 2025 (Updated: 17 जनवरी 2025, 09:12 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में कम से कम 12 भारतीयों की मौत हो चुकी है, जबकि 16 अभी भी लापता हैं. मारे गए भारतीय रूस की तरफ से युद्ध में हिस्सा ले रहे थे. बीते दिनों रूस की सेना में शामिल एक भारतीय के मारे जाने की खबर सामने आई थी जिसके बाद विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी है.

विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने 17 जनवरी को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसमें उन्होंने कहा,

“रूस की सेना में भारतीय नागरिकों के शामिल होने के अभी तक 126 मामले सामने आए हैं. इन 126 मामलों में 96 भारतीय रूस की सेना से डिस्चार्ज होकर भारत वापस आ चुके हैं. 18 भारतीय अभी भी रूस की सेना में हैं, जबकि 16 भारतीयों के बारे में कोई जानकारी पता नहीं चली.”

उन्होंने आगे कहा,

“रूस की सेना ने इन 16 भारतीयों को ‘लापता’ की कैटेगरी में डाला है. हम उनकी जल्द रिहाई का प्रयास कर रहे हैं. रूस की सेना में काम करने वाले 12 भारतीयों की मौत हो गई है.”

यह भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन युद्ध में एक और भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने क्या बताया?

रूसी अधिकारियों के संपर्क में भारतीय दूतावास

केरल के बिनिल बाबू की रूस-यूक्रेन जंग के दौरान मौत हो गई थी. भारतीय दूतावास उनके शव को वापस लाने के लिए रूसी अधिकारियों के संपर्क में है. एक अन्य भारतीय नागरिक जैन टीके का मॉस्को में इलाज चल रहा है. इलाज पूरा होने के बाद उनके भारत लौटने की संभवाना जताई जा रही है.

बिनिल बाबू की मौत पर जायसवाल ने कहा,

“बिनिल बाबू की मौत दुखद है. हम उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं. उनके शव को जल्द से जल्द वापस लाने की कोशिश की जा रही. भारतीय दूतावास रूसी अधिकारियों के संपर्क में है.”

रूस यूक्रेन के बीच 23 फरवरी 2022 से जंग चल रही है. अब तक इस जंग में 12 हज़ार से अधिक नागरिकों की मौत हो चुकी है.   

वीडियो: दुनियादारी: क्रिसमस पर पुतिन क्यों तमतमाए? यूक्रेन पर भड़का रूस

Advertisement

Advertisement

()