The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Road accident on fajilka-ferozpur highway in punjab 9 dead pickup hits canter truck

पंजाब के फिरोजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में जा घुसा पिकअप, 9 की मौत

पुलिस के मुताबिक पिकअप में 25 से 30 लोग सवार थे. सभी लोग गुरुहरसहाय से जलालाबाद जा रहे थे.

Advertisement
Road accident on fajilka-ferozpur highway in punjab 9 dead pickup hits canter truck
एक्सीडेंट में 9 लोगों की मौत हुई है (सांकेतिक तस्वीर)
pic
मानस राज
31 जनवरी 2025 (पब्लिश्ड: 04:10 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पंजाब के फिरोजपुर से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आई है. फिरोजपुर से फाजिल्का जाने वाले हाईवे पर एक कैंटर ट्रक और पिकअप की टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई है. साथ ही 25 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस के मुताबिक हादसे के वक्त पिकअप में करीब 25 से 30 लोग सवार थे. सभी लोग गुरु हर सहाय से जलालाबाद जा रहे थे. हादसा तब हुआ जब पिकअप फिरोजपुर-फाजिल्का हाईवे पर था.

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही 5 लोगों की जान चली गई जबकि 4 लोगों ने बाद में दम तोड़ दिया. फिरोजपुर की SSP सौम्या मिश्रा के मुताबिक 9 लोगों की मौत के अलावा 25 लोग घायल हैं जिन्हें गुरुहरसहाय, जलालाबाद और फिरोजपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक कैंटर ट्रक सड़क के बीच में खड़ा था. तभी तेज रफ्तार से आ रही पिकअप का संतुलन बिगड़ा और वो कैंटर में जा टकराई. प्रशासन तत्काल मौके पर पंहुचा और 5 एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.

फिरोजपुर की डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा ने कहा है कि घायलों के इलाज का सारा खर्च जिला प्रशासन वहन करेगा. साथ ही स्थानीय विधायक फौजा सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार ने मृतकों को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है. इसके अलावा घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी. हादसे में जान गंवाने वाले लोगों का शव जलालाबाद के सिविल हॉस्पिटल के मुर्दाघर में रखा गया है. पुलिस मृतकों की पहचान कर परिजनों को सूचना दे रही है. इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार अब तक 6 शवों की पहचान की जा चुकी है.

सड़क हादसों की स्थिति 

भारत सरकार ने कुछ समय पहले 'रोड एक्सीडेंट इन इंडिया 2022' रिपोर्ट जारी की थी. इस रिपोर्ट के अनुसार 2018 से 2022 के बीच देश भर में 7.77 लाख लोगों ने सड़क हादसे में अपनी जान गंवाई है. इसमें सबसे ज्यादा 1.08 लाख मौतें उत्तर प्रदेश में हुईं थीं. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दिसंबर 2024 में एक बयान दिया था. इसमें उन्होंने कहा था कि दुनिया में सड़क हादसों को लेकर सबसे खराब रिकॉर्ड भारत का ही है.

वीडियो: BPSC प्रदर्शन में सड़क पर लेटी महिला ने क्या मांग की?

Advertisement

Advertisement

()