'शाहरुख खान की तरह रिंकू सिंह की भी जिहादी मानसिकता,' इंडियन क्रिकेटर पर क्यों भड़की करणी सेना?
Hindu Gods के कथित AI Video के आधार पर Karni Sena ने Rinku Singh पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया है. इस बीच करणी सेना ने Shahrukh Khan को विवाद में खींचा और रिंकू सिंह पर जिहादी मानसिकता का आरोप लगाया.

भारत के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह एक कथित वीडियो को लेकर कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं. अलीगढ़ में करणी सेना ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है. करणी सेना ने आरोप लगाया कि रिंकू सिंह ने हिंदू भगवानों का एक आपत्तिजनक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. यह पोस्ट कथित तौर पर एक AI जनरेटेड वीडियो था, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
रिंकू सिंह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की तरफ से खेलते हैं. बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान KKR के सह-मालिक हैं. करणी सेना ने उन्हें भी इस विवाद में खींचा. संगठन ने इस वीडियो के आधार पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया.
इंडिया टुडे से जुड़े शिवम सारस्वत की रिपोर्ट के मुताबिक, रिंकू सिंह के कथित वीडियो में हिंदू भगवान- हनुमान, शंकर, विष्णु और गणेश दिखाए गए. भगवान गणेश को छोड़कर सभी एक कार में काला चश्मा पहने नजर आते हैं. वीडियो में हनुमान कार चलाते और रिंकू सिंह छक्का मारते हुए दिखाई दे रहे हैं.
कुछ यूजर्स ने रिंकू सिंह के पोस्ट का समर्थन किया, तो कुछ ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया. इस बीच सोमवार, 19 जनवरी को रिंकू सिंह के खिलाफ करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने अलीगढ़ जिले के थाना सासनी गेट में तहरीर दी. करणी सेना, अलीगढ़ के जिला अध्यक्ष सुमित तोमर ने बताया,
उन्होंने आगे कहा,
करणी सेना ने रिंकू सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. वायरल वीडियो में जब रिंकू सिंह शॉट मारते हैं, तो लिखा नजर आता है- "तुम्हें क्रिकेटर किसने बनाया?" फिर आगे लिखा आता है- "इन्होंने." इसके बाद हिंदू भगवान नजर आते हैं.
वीडियो: शाहरुख खान की ‘किंग’ का जबरदस्त क्लाइमैक्स शुरू, अभिषेक बच्चन संग होगा शर्टलेस फाइट फेसऑफ

.webp?width=60)


