रेवंत रेड्डी ने पीएम नरेंद्र मोदी की तुलना महमूद गजनवी से की, बीजेपी का पलटवार
Telangana के मुख्यमंत्री Revanth Reddy ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर संविधान में बदलाव करने और आरक्षण को खत्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया. इस दौरान उन्होंने पीएम की तुलना मध्यकालीन बर्बर आक्रांता से कर दी.

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आयोजित एक कार्यक्रम में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी (Revanth reddy) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm Narendra Modi) की तुलना मध्यकालीन तुर्क आक्रमणकारी महमूद गजनवी से की है. महू में ‘जय बापू’, ‘जय भीम’, ‘जय संविधान’ रैली को संबोधित करते हुए रेड्डी ने पीएम मोदी पर संविधान को बदलने और नौकरियों में आरक्षण खत्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया.
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक,तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने कहा,
रेवंत रेड्डी ने आगे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का जिक्र करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को हराकर देश को बचाया था. आज ब्रिटिश जनता पार्टी भारतीय जनता पार्टी के नाम से चल रही है. इस ब्रिटिश जनता पार्टी को हराने के लिए राहुल गांधी एक सिपाही के तौर पर कोशिश कर रहे हैं.
रेवंत रेड्डी के इस बयान की बीजेपी के नेताओं ने इस बयान को लेकर रेवंत रेड्डी पर निशाना साधा है. और उनसे माफी की मांग की है. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा,
सिंधिया ने आगे लिखा कि ये बयान केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं बल्कि देश के उन करोड़ों गरीबों,वंचितों, महिलाओं और आदिवासी भाइयों का अपमान है. जिनके जीवन को बदलने में पीएम मोदी दिन-रात जुटे हुए हैं. उन्होंने रेवंत रेड्डी से इस बयान के लिए देश की जनता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगने की मांग की है.
वहीं तेलंगाना से पूर्व बीजेपी MLC रामचंदर राव ने रेड्डी के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस पर आपातकाल लगाकर संविधान में दखल देने, नागरिक अधिकारों का दमन करने और प्रेस की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने का आरोप लगाया. राव ने आगे बताया,
बीजेपी की ओर से कड़ी आलोचना के बाद रेड्डी ने एक्स के सहारे बीजेपी पर पलटवार किया है. उन्होंने एक्स पर लिखा,
रेड्डी ने मौजूदा स्थिति की तुलना स्वतंत्रता संग्राम से करते हुए लिखा कि कांग्रेस परिवार संविधान को बचाने के लिए ठीक उसी तरह से संघर्ष करेगी, जैसे सबसे पुरानी पार्टी ने देश को आजाद कराने के लिए संघर्ष किया था.
वीडियो: ‘राजनीतिक दलों से पूछकर आदेश नहीं देंगे’, तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

.webp?width=60)

