The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • reliance will invest 300 billion dollar deal in us oil refinery president trump says thank you to ambani

ट्रंप अंबानी से खुश हुए, कहा- 'थैंक यू', अमेरिका में रिलायंस ने ऐसा काम ही कर दिया

डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और उसकी सबसे बड़ी प्राइवेट एनर्जी कंपनी रिलायंस को धन्यवाद दिया है. उन्होंने 27.57 लाख करोड़ के इस बड़े इन्वेस्टमेंट का क्रेडिट अपनी एडमिनिस्ट्रेशन की पॉलिसी को दिया है.

Advertisement
pic
11 मार्च 2026 (अपडेटेड: 11 मार्च 2026, 11:18 AM IST)
reliance will invest 300 billion dollar deal in us oil refinery president trump says thank you to ambani
अंबानी की कंपनी ने अमेरिका में तेल रिफाइनरी में इन्वेस्ट किया है (PHOTO-India Today/Instagram)
Quick AI Highlights
Click here to view more

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी को 'थैंक-यू' कहा है. उन्होंने भारत और उसकी सबसे बड़ी प्राइवेट एनर्जी कंपनी, रिलायंस को धन्यवाद दिया है. रिलायंस ने अमेरिका में नई तेल रिफाइनरी बनाने के लिए निवेश किया है.

प्रेसिडेंट ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह रिफाइनरी टेक्सस के ब्राउन्सविले में बनाई जाएगी. यह 300 बिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 27.57 लाख करोड़) की डील का हिस्सा है, जिसका मकसद अमेरिकी एनर्जी प्रोडक्शन को बढ़ाना और इंटरनेशनल पार्टनर्स के साथ आर्थिक रिश्ते मजबूत करना है. हालांकि, यह साफ नहीं है कि यह डील भारत के साथ एक बड़े समझौते का हिस्सा है या नहीं.

Trump Truth Social
प्रेसिडेंट ट्रंप की ट्रुथ सोशल पोस्ट (PHOTO-Truth Social)

प्रेसिडेंट ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा,

'इस जबरदस्त इन्वेस्टमेंट के लिए इंडिया में हमारे पार्टनर्स और उनकी सबसे बड़ी प्राइवेट एनर्जी कंपनी, रिलायंस को धन्यवाद. अमेरिका असली एनर्जी डोमिनेंस की ओर लौट रहा है. आज मुझे यह अनाउंस करते हुए गर्व हो रहा है कि अमेरिका फर्स्ट रिफाइनिंग, ब्राउन्सविले में 50 साल में पहली नई US ऑयल रिफाइनरी खोल रही है. ब्राउन्सविले पोर्ट पर एक नई रिफाइनरी US मार्केट को बढ़ावा देगी, हमारी नेशनल सिक्योरिटी को मजबूत करेगी और अमेरिकी एनर्जी प्रोडक्शन को बढ़ाएगी.'

उन्होंने यह भी दावा किया कि यह फैसिलिटी दुनिया की सबसे साफ रिफाइनरी होगी और यह अरबों डॉलर का इकोनॉमिक असर डालेगी. 

अमेरिका फर्स्ट का हिस्सा है रिफाइनरी

डॉनल्ड ट्रंप जब से राष्ट्रपति बने हैं, तभी से वो ‘अमेरिका फर्स्ट’ की बातें करते हैं. उन्होंने हमेशा ये कहकर वोट मांगे कि वो हर चीज में अमेरिका और उसके लोगों को प्राथमिकता दिलाने की कोशिश करेंगे. और इस रिफाइनरी को भी वो इसी मुहिम का हिस्सा बता रहे हैं. ट्रंप ने US एनर्जी सेक्टर में इस बड़े इन्वेस्टमेंट का क्रेडिट अपनी एडमिनिस्ट्रेशन की पॉलिसी को दिया है. उन्होंने कहा कि यह हमारे अमेरिका फर्स्ट एजेंडे, परमिट को आसान बनाने और टैक्स कम करने की वजह से हुआ है, जिससे हमारे देश में अरबों डॉलर की डील वापस आ रही है. US प्रेसिडेंट ने कहा कि यह प्रोजेक्ट हजारों नौकरियां पैदा करेगा. साथ ही यह ग्लोबल एक्सपोर्ट को बढ़ावा देगा.

वीडियो: ईरान के सिक्योरिटी चीफ ट्रंप को मारने का प्लान बना रहे हैं?

Advertisement

Advertisement

()