The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Rekha Gupta delhi cm announces date for women to get 2500 rupee in accont per month

रेखा गुप्ता ने शपथ लेने से पहले बता दिया कब आएंगे महिलाओं के खाते में 2500 रुपये

Delhi की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने की तारीख बता दी है. BJP ने अपने संकल्प पत्र में महिलाओं को 2500 रुपये देने का वादा किया था.

Advertisement
pic
20 फ़रवरी 2025 (अपडेटेड: 20 फ़रवरी 2025, 02:22 PM IST)
Rekha Gupta delhi cm women get 2500 bjp aap
रेखा गुप्ता ने महिलाओं के खाते में 2500 रुपये जाने की तारीख बता दी है. (इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद (Delhi CM) की शपथ ले ली है. रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ था. शपथ ग्रहण समारोह से पहले रेखा गुप्ता ने महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने की तारीख बता दी है.

इंडिया टुडे के इनपुट के मुताबिक, रेखा गुप्ता ने बताया कि 2500 रुपये की पहली किस्त 8 मार्च तक दिल्ली की महिलाओं के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी. उन्होंने बताया, 

 BJP के सभी 48 विधायकों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करने की जिम्मेदारी है. हम अपने सभी वादों को पूरा करेंगे जिसमें महिलाओं को दी जाने वाली सहायता राशि भी शामिल है. दिल्ली की महिलाओं के खाते में 8 मार्च तक 2500 रुपये आने शुरू हो जाएंगे.

दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान BJP ने अपने संकल्प पत्र में दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये की मासिक सहायता देने का वादा किया था. वहीं आप ने सत्ता में वापसी करने पर महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने का वादा किया था. BJP ने अपने संकल्प पत्र में कई बड़े वादे किए थे. जिसमें महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने से लेकर गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपये देने का वादा शामिल है.

इसके अलावा BJP ने गैस सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी और होली और दीवाली पर एक-एक सिलेंडर मुफ्त देने का वादा किया है. BJP ने सत्ता में आने पर आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली में भी लागू करने का वादा किया था. और इसके तहत दिल्ली के लोगों को पांच लाख रुपये तक का अतिरिक्त स्वास्थ्य बीमा देने का भी वादा किया था.

ये भी पढें - कौन हैं रेखा गुप्ता? पहली बार MLA बनते ही कैसे मिल गई मुख्यमंत्री की कुर्सी?

वर्तमान में देश की दूसरी महिला सीएम

रेखा गुप्ता शालीमार बाग विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की वंदना को 29 हजार से ज्यादा वोटों से हराकर पहली बार विधायक बनी हैं. रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं. उनसे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी इस पद पर रह चुकी हैं. BJP और एनडीए शासित राज्यों की वो एकमात्र महिला मुख्यमंत्री हैं. और पूरे देश में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाद दूसरी महिला मुख्यमंत्री.

वीडियो: Delhi: रेखा गुप्ता के साथ शपथ लेने वाले मंत्री कौन हैं?

Advertisement

Advertisement

()