The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Rape of 7th class student in school for a year 4 teachers 1 peon arrested kendrapara odisha

7वीं क्लास की छात्रा से एक साल तक रेप, 4 टीचर और 1 चपरासी गिरफ्तार

Kendrapara School Rape Case: आरोपों के अनुसार, छात्रा के साथ उसके टीचरों ने लंबे समय तक बार-बार रेप किया. यह भी आरोप है कि एक महिला समेत कुछ दूसरे टीचर भी आरोपी को बचा रहे थे.

Advertisement
pic
pic
मौ. जिशान
| अजय कुमार नाथ
22 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 09:49 AM IST)
Kendrapara, Kendrapara news, Kendrapara rape case, 7th, 7th clas, odisha mews, odisha, kendrapara odisha, pocso, Kendrapara school rape case
स्कूल का जायजा लेती पुलिस. (ITG)
Quick AI Highlights
Click here to view more

ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में 7वीं क्लास की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर एक साल तक रेप किया गया. शनिवार, 21 फरवरी को पुलिस ने इस मामले में आरोपी चार टीचर और एक चपरासी को गिरफ्तार किया है. मामला तब सामने आया जब नाबालिग पीड़िता ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया.

पीड़ित छात्रा केंद्रपाड़ा जिले के राजकनिका थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ती है. इंडिया टुडे से जुड़े अजय कुमार नाथ की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता की मां ने बुधवार, 18 फरवरी को केंद्रपाड़ा जिले की चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) में लिखित शिकायत दर्ज कराई.

CWC ने तुरंत एक्शन लेते हुए स्कूल का दौरा कर हालात का जायजा लिया. अधिकारियों ने स्कूल के आस-पास का मुआयना किया और शुरुआती जांच शुरू की. CWC जांच के साथ-साथ राजकनिका पुलिस ने भी मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू की.

स्कूल के तीन टीचरों और एक महिला असिस्टेंट को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया गया. पुलिस की एक टीम बयान दर्ज करने और सबूत इकट्ठा करने के लिए पीड़िता के घर भी गई. केंद्रपाड़ा के पुलिस अधीक्षक (SP) सिद्धार्थ कटारिया ने कहा,

"पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है और हमने उन सभी पांचों को गिरफ्तार कर लिया है... मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज किया जाएगा. CWC भी पुलिस के साथ मामले की जांच कर रही है. आरोपियों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO Act) कानून के तहत चार्ज लगाए गए हैं."

केंद्रपाड़ा के जिला अधिकारी (DM) रघुराम आर अय्यर ने बताया,

“CWC ने मामले की जांच की है. वे मौके पर गए और उन्होंने परिवार से बातचीत की है और पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस जांच शुरू हो गई है.”

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में चार टीचर और एक चपरासी शामिल हैं. आरोपों के अनुसार, छात्रा के साथ उसके टीचरों ने लंबे समय तक बार-बार रेप किया. यह भी आरोप है कि एक महिला समेत कुछ दूसरे टीचर भी आरोपी को बचा रहे थे. आरोपी खुद कथित तौर पर छात्रा को घटना के बारे में किसी को ना बताने की धमकी देता था.

परिवार का आरोप है कि स्कूल ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की. वहीं, स्कूल प्रिंसिपल का कहना है कि उन्हें घटना का तब पता चला, जब परिवार ने CWC में शिकायत की थी.

वीडियो: इंदौर में बच्चा चोरी करने के शक में दो महिलाओं की पिटाई का वीडियो वायरल

Advertisement

Advertisement

()