गोल्ड स्मगलिंग, लैंड गिफ्ट और फोन में मंत्रियों के नंबर...सारा खेल रान्या राव के पॉलिटिकल कनेक्शन का है!
Ranya Rao Gold Smuggling Case: रान्या राव तीन कंपनियों की डायरेक्टर है. जिनमें से एक कंपनी ‘KSIRODA इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ को कर्नाटक सरकार ने 12 एकड़ जमीन अलॉट की थी. अब सवाल ये है कि इतनी जल्दी बड़े पैमाने पर एक्ट्रेस ने ये अलॉटमेंट कैसे हासिल कर लिया?

गोल्ड स्मगलिंग के मामले में गिरफ्तार एक्ट्रेस रान्या राव को लेकर बड़े खुलासे हुए हैं (Ranya Rao Gold Smuggling Case). जांच में पता चला है कि कर्नाटक की राजनीति में रान्या राव की मजबूत पैठ थी. उसके कई राजनेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तगड़े कनेक्शन थे. जानकारी के मुताबिक, रान्या राव तीन कंपनियों की डायरेक्टर हैं. जिनमें से एक कंपनी ‘KSIRODA इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ को कर्नाटक सरकार ने 12 एकड़ जमीन अलॉट की थी. अब सवाल ये है कि इतनी जल्दी बड़े पैमाने पर एक्ट्रेस ने ये अलॉटमेंट कैसे हासिल कर लिया?
जांच में क्या पता चला?आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, DRI (राजस्व खुफिया निदेशालय), एक्ट्रेस रान्या राव की बैंक खातों, कंपनी के शेयर और राजस्व की जांच कर रही है. अधिकारियों ने उसके फोन और लैपटॉप के डेटा की भी जांच की है. जिसमें ये सारी जानकारी सामने आई है. रान्या राव के फोन से कई बड़े नेताओं और मंत्रियों का नंबर मिला है. जांच में पता चला है कि वह कर्नाटक में कई बड़े और ताकतवर लोगों के संपर्क में रही हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, 2023 में कर्नाटक औद्योगिक क्षेत्र विकास बोर्ड (KIADB) ने रान्या राव की एक कंपनी ‘KSIRODA इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ को 12 एकड़ जमीन आवंटित की थी. ये जमीन तत्कालीन मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के कार्यकाल में आवंटित की गई.
ये भी पढ़ें: दुबई से गोल्ड स्मगलिंग कर रही थीं साउथ की ये मशहूर हिरोइन, एयरपोर्ट पर पकड़ी गईं, 12 करोड़ का सोना बरामद
8 महीनों में हासिल की जमीन‘KIADB’ के CEO महेश ने रविवार, 10 मार्च को इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया,
जहां एक तरफ दूसरी कंपनियों को ‘KIADB’ से जमीन लेने के लिए सालों लग जाते हैं. वहीं, रान्या राव ने महज कुछ महीनों में बड़े पैमाने पर जमीन हासिल कर ली. फिलहाल, DRI के अधिकारी रान्या राव की कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच भी कर रही है.
वीडियो: रान्या की गिरफ्तारी के बाद सामने आई ये जानकारी, तस्करी में इतने पैसे मिलते थे

.webp?width=60)


