The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • ranchi to delhi air ambulance chartered plane crashed in jharkhand

मरीज को दिल्ली ला रहा विमान क्रैश, 7 लोग सवार थे

बताया गया कि रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड की प्लेन में मरीज के अलावा एक डॉक्टर, एक पैरामेडिक, दो अटेंडेंट और एक को-पायलट समेत 7 लोग सवार थे.

Advertisement
pic
23 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 23 फ़रवरी 2026, 12:01 AM IST)
Ranchi air ambulance crash
रांची में एयर एंबुलेंस क्रैश. (india today)
Quick AI Highlights
Click here to view more

झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस के क्रैश होने की खबर आ रही है. इंडिया टुडे सत्यजीत की रिपोर्ट के मुताबिक, चार्टर्ड प्लेन रांची से दिल्ली जाने के क्रम में चतरा जिला के सिमरिया थाना इलाके के करमाटांड़ गांव के पास स्थित जंगल में क्रैश हो गया. 

सोमवार, 23 फरवरी की शाम प्लेन का एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क टूट गया. जानकारी के अनुसार, ये चार्टर्ड विमान एक एयर एंबुलेंस थी, जिसने रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भर रही थी.

बताया गया कि रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड की प्लेन में मरीज के अलावा एक डॉक्टर, एक पैरामेडिक, दो अटेंडेंट और एक को-पायलट समेत 7 लोग सवार थे. सोमवार की शाम 7 बजे फ्लाइट रांची से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी. हादसे में मरीज की मौत हो गई है. उनकी पहचान 41 साल के संजय कुमार के रूप में हुई है. उनके अलावा, विमान में दो पायलट कैप्टन विकास भगत, स्वराजदीप सिंह, अटेंडेंट अर्चना देवी, धुरु कुमार, डॉक्टर विकास गुप्ता और पैरामेडिक सचिन कुमार मिश्रा सवार थे. 

DGCA ने घटना के बारे में बताते हुए कहा, 

23 फरवरी को रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का एयर एंबुलेंस झारखंड के चतरा जिले के कसारिया गांव में क्रैश हो गया. प्लेन में दो क्रू मेंबर समेत 7 लोग सवार थे.फ्लाइट ने शाम 7 बजकर 11 मिनट पर रांची से उड़ान भरी थी. शाम 7 बजकर 34 मिनट पर आखिरी बार संपर्क के बाद एयरक्राफ्ट का कोलकाता से कम्युनिकेशन और RADAR का संपर्क टूट गया. जिला प्रशासन की सर्च और रेस्क्यू टीम मौके पर है और AAIB टीम को जांच के लिए भेजा जा रहा है.

list
विमान में ये सवार लोगों की डिटेल.

अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बारे में झारखंड सरकार को सूचित कर दिया गया है. सभी जरूरी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है.

वीडियो: आदित्य धर की 'धुरंधर 2' के विलन होंगे इमरान हाशमी?

Advertisement

Advertisement

()