The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Ramji lal suman attacks karni sena speech viral on mosque temple Buddhist monastery

'हर मंदिर के नीचे बौद्ध मठ...', रामजी लाल सुमन फिर कुछ ऐसा बोल गए, जिस पर विवाद तय है

Ramji Lal Suman Warning to Karni Sena: रामजी लाल सुमन यूं तो करणी सेना को चेतावनी दे रहे थे. लेकिन बातों-बातों में उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर हर मस्जिद के नीचे मंदिर खोजोगे, तो हर मंदिर के नीचे बौद्ध मठ मिलेगा.

Advertisement
Ramji Lal Suman Warning to Karni Sena
रामजी लाल सुमन राणा सांगा को लेकर दिये बयान के बाद चर्चा में हैं. (फ़ोटो- ANI/Sansad TV)
pic
हरीश
15 अप्रैल 2025 (अपडेटेड: 15 अप्रैल 2025, 12:46 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

सपा नेता और राज्यसभा सांसद रामली लाल सुमन राणा सांगा (Ramji Lal Suman Rana Sanga) को लेकर दिये गए बयान के बाद से लगातार चर्चा में हैं. उन्हें कई हिंदूवादी संगठनों से जान से मारने की धमकी दी. करणी सेना (Karni Sena) ने तो उनके घर पर हमला तक कर दिया. अब रामजी लाल सुमन ने करणी सेना को खुली चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है- ‘हमने तीन सेनायें सुनी थीं. वायु सेना, थल सेना और नौसेना. अब हमारे बीच ये नई सेना (करणी सेना) पैदा हो गई है.’

रामजी लाल सुमन 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर समाजवादी पार्टी के ऑफ़िस में अपने कार्यकर्ताओं के बीच भाषण दे रहे थे. इस दौरान, उन्होंने करणी सेना को संबोधित करते हुए कहा,

Image embed

आगरा में पार्टी ऑफ़िस में बोलते हुए रामजी बोले,

Image embed

रामजी लाल सुमन का कहना है,

Image embed

ये भी पढ़ें- क्या 'गद्दार' थे राणा सांगा?

बताते चलें, राणा सांगा को लेकर सपा सांसद रामजी लाल सुमन के बयान पर सियासी बवाल मचा है. उन्होंने राणा सांगा को गद्दार करार दिया था और कहा था कि उन्होंने बाबर को दिल्ली पर हमले का न्योता दिया था.

इस सिलसिले में रामजी लाल सुमन के घर के बाहर 26 मार्च को करणी सेना के कार्यकर्ता पहुंचे. इनकी संख्या हजारों में थी. उन्होंने सांसद के घर में घुसने का प्रयास किया. इस दौरान जमकर तोड़-फोड़ मचाई.

वीडियो: तारीख: राणा सांगा और बाबर के बीच की जंग कैसे शुरू हुई थी?

Advertisement

Advertisement

()