पतंजलि शरबत बेचने के लिए बाबा रामदेव ने पैदा कर दिया 'शरबत जिहाद', वीडियो वायरल
गुरुवार, तीन अप्रैल को रामदेव ने ये वीडियो शेयर किया. 10 मिनट के इस वीडियो में वो पतंजलि के शरबतों का प्रचार करते दिख रहे हैं. रामदेव ने इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “ठंडा मतलब toilet cleaner व शरबत जिहाद का क्या है स्वदेशी सनातन सात्विक विकल्प.”

सोशल मीडिया पर पतंजलि के को-फाउंडर रामदेव का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिससे विवाद खड़ा हो गया. वीडियो में रामदेव कोल्ड्रिंक्स की तुलना ‘टॉयलेट क्लीनर’ से करते हैं. वहीं दूसरी शरबत कंपनियों पर तंज करते हुए उन पर ‘शरबत जिहाद’ करने का आरोप लगाते हैं. अब सोशल मीडिया पर उनका ये क्लिप शेयर किया जा रहा है.
गुरुवार, तीन अप्रैल को रामदेव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया. 10 मिनट के इस वीडियो में वो पतंजलि के शरबतों का प्रचार करते दिख रहे हैं. रामदेव ने इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,
इसे भी पढ़ें - रामदेव को सुप्रीम कोर्ट ने बहुत बुरा सुनाया, कहा- 'अब आप तैयार रहिए, हम पत्ते खोल रहे...'
वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसका एक हिस्सा वायरल होेने लगा. ज्यादातर लोग इस वीडियो से 42 सेकंड की एक क्लिप शेयर कर उस पर आपत्ति जता रहे हैं. इस क्लिप में रामदेव कहते हैं,
रामदेव आगे बोलते हैं,
वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसे अलग-अलग कैप्शन दे कर शेयर कर रहे हैं. वहीं कुछ यूजर्स इसे मार्केटिंग गिमिक बता रहे तो कुछ इसकी आलोचना कर रहे हैं.
वीडियो: सनी ने 'लाहौर 1947' में आमिर के रोल पर क्या बताया?

.webp?width=60)

