'PoK के लोग हमारे भाई, एक दिन लौट आएंगे', राजनाथ सिंह का बड़ा दावा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पूरी दुनिया को चौंकाते हुए ये साबित कर दिया है कि आज हम दुश्मन के किसी भी कवच को भेदने की ताकत रखते हैं.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) को लेकर अहम टिप्पड़ी की है. उन्होंने कहा है कि PoK में रहने वाले लोग ‘भारतीय परिवार का हिस्सा’ हैं और एक दिन वे ‘स्वेच्छा’ से भारत की मुख्यधारा में लौट आएंगे. राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि भविष्य में भारत की इस्लामाबाद से केवल आतंकवाद और PoK के संबंध में बातचीत होगी.
भारतीय उद्योग परिसंघ (Confederation of Indian Industry) के समिट को संबोधित करते हुए बृहस्पतिवार, 29 मई को राजनाथ सिंह ने कहा,
रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि PoK के ज्यादातर लोग भारत के साथ गहरा संबंध महसूस करते हैं. उनमें से केवल कुछ ही हैं जो गुमराह हैं. उन्होंने कहा कि भारत हमेशा दिलों को जोड़ने की बात करता है. हमारा मानना है कि प्रेम, एकता और सच्चाई के मार्ग पर चलते हुए वह दिन दूर नहीं जब हमारा अपना हिस्सा, PoK वापस आएगा. और कहेगा, मैं भारत हूं. मैं वापस आया हूं.
राजनाथ सिंह ने कहा,
रक्षा मंत्री ने कहा कि स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि भारत करने को कुछ और भी कर सकता था, परंतु शक्ति के साथ संयम भी चाहिए. इन दोनों के समन्वय का हमने दुनिया के सामने एक शानदार उदाहरण पेश किया है. राजनाथ चेतावनी दी कि पाकिस्तान को इस बात का एहसास हो गया है कि आतंकवाद को पनाह देने वालों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.
वीडियो: राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर पर अब क्या कहा?

.webp?width=60)

