रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की तुलना हनुमान के किस काम से कर दी?
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय सेनाओं ने अपने शौर्य एवं पराक्रम का परिचय देते हुए एक नया इतिहास लिख दिया है. उन्होंने आगे कहा कि आतंकियों को प्रशिक्षण देने वाले कैंपों को तबाह करके करारा जवाब दिया है.
.webp?width=210)
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना के साहस और रणनीतिक क्षमता की जमकर सराहना की है. उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने दुश्मनों को सटीक और सोच-समझकर जवाब देते हुए नया इतिहास रचा है. इस दौरान राजनाथ सिंह ने सुंदर काण्ड के एक प्रसंग का जिक्र करते हुए कहा कि सेना ने उन्हें (हनुमान) आदर्श मानते हुए उन्हीं को मारा, जिन्होंने मासूमों को मारा था.
प्रेस को संबोधित करते हुए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा,
रक्षा मंत्री ने आगे कहा,
राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि भारत ने अपनी सरजमीं पर हुए हमले का जवाब देने के लिए अपने ‘Right to Respond’ का इस्तेमाल किया है. यह कार्रवाई बेहद सोच-समझकर, सधे हुए तरीके से की गई है. रक्षा मंत्री ने साफ किया कि आतंकियों के हौसले पस्त करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई महज उनके कैंप्स और इन्फ्रास्ट्रक्चर तक ही सीमित रखी गई है.
वीडियो: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, हमले के सबूत भी दिखाए

.webp?width=60)

