The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Rajasthan bjp minority front meeting two leaders scuffle in front of madan rathore

बीजेपी की बैठक हो रही थी, दो नेताओं के बीच लात-मुक्के चलने लगे, प्रदेश अध्यक्ष देखते रह गए

Jaipur में Rajasthan BJP के प्रदेश अध्यक्ष Madan Rathore के सामने पार्टी के दो पदाधिकारी आपस में भिड़ गए. ये बैठक राज्य के अल्पसंख्यक मोर्चे की ओर से दोबारा प्रदेश अध्यक्ष चुने गए मदन राठौड़ के स्वागत के लिए बुलाई गई थी.

Advertisement
pic
pic
आनंद कुमार
| शरत कुमार
28 फ़रवरी 2025 (पब्लिश्ड: 09:16 AM IST)
Rajasthan bjp minority front madan rathore
जयपुर में बीजेपी के दो नेता आपस में भिड़ गए. (इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

जयपुर (Jaipur) में 27 फरवरी को राजस्थान बीजेपी (Rajasthan BJP के अल्पसंख्यक मोर्चे की मीटिंग थी. इस मीटिंग में जमकर हंगामा बरपा. मामला मंच पर बैठे प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ (Madan Rathore) के स्वागत का था. इसको लेकर अलपसंख्यक मोर्च के दो पदाधिकारी आपस में भिड़ गए. नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. इस बीच वहां मौजूद दूसरे नेताओं ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

राजस्थान में मदन राठौड़ को फिर से राजस्थान बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है. इस मौके पर बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे की ओर से उनका अभिनंदन करने के लिए एक बैठक बुलाई गई थी. बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने ये बैठक बुलाई थी.

अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष रहे फरीदुद्दीन जैकी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड की अगुवानी की. और उनको मंच तक लेकर आए. इसके बाद जैकी ने कुर्सी खींचकर बैठने की कोशिश की. इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चे के महामंत्री जावेद कुरैशी ने उनको धक्का मार दिया. जिसके बाद दोनों उलझ पड़े. वीडियो में दोनों एक दूसरे का कॉलर पकड़े और हाथापाई करते दिख रहे हैं. दोनों को आपस में भिड़ते देख दूसरे कार्यकर्ता बीच-बचाव के लिए आगे आए.और काफी मशक्कत के बाद दोनों को अलग किया. और मंच से नीचे ले गए.

कांग्रेस ने साधा निशाना

राजस्थान बीजेपी मुख्यालय में हुए झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. राजस्थान कांग्रेस नेता और टोडाभीम से विधायक घनश्याम मेहर ने इस वीडियो को शेयर कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधा है. घनश्याम मेहर ने लिखा, 

राजस्थान में बीजेपी ऑफिस से आई तस्वीर यह साबित करती है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केवल प्रदेश की स्थिति को संभालने में फेल हैं, बल्कि अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं पर भी उनका कोई कंट्रोल नहीं है. अगर पार्टी के भीतर ही अनुशासन बनाने में वे फेल हो रहे हैं, तो प्रदेश की जनता उनसे सुशासन की क्या उम्मीद कर सकती है?

पार्टी ने लिया एक्शन

अल्पसंख्यक मोर्चे की बैठक में हुए विवाद के बाद अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने एक्शन लिया है. उन्होंने अनुशासनहीनता के आरोप में अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री जावेद कुरैशी को उनके पद से हटा दिया है.

वीडियो: Champions Trophy 2025 से मेजबान पाकिस्तान बाहर, ट्रोलिंग के बीच किसने बचाया?

Advertisement

Advertisement

()