The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • rajasthan bhilwara ambulance locked hospital gate woman attempted suicide died patient woman died due lack timely treatment

जाम हुआ एंबुलेंस का गेट, 20 मिनट की मशक्कत के बाद भी नहीं खुला, महिला की मौत

घटना राजस्थान के भीलवाड़ा की है. महिला ने खुदकुशी का प्रयास किया था. एंबुलेंस उन्हें गंभीर हालत में लेकर अस्पताल पहुंची थी. लेकिन एंबुलेंस का गेट खुल नहीं सका. बेटे ने आरोप लगाया कि मेडिकल विभाग की लापरवाही के कारण उनकी मां की जान चली गई.

Advertisement
rajasthan bhilwara ambulance locked hospital gate woman attempted suicide died patient woman died due lack timely treatment
(फोटो- फाइल)
pic
प्रमोद तिवारी
font-size
Small
Medium
Large
20 जनवरी 2025 (अपडेटेड: 20 जनवरी 2025, 11:34 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

राजस्थान के भीलवाड़ा में एंबुलेंस का गेट नहीं खुलने का कारण अस्पताल के बाहर एक महिला की जान चली गई. बताया गया कि महिला ने खुदकुशी का प्रयास किया था. एंबुलेंस उन्हें गंभीर हालत में लेकर अस्पताल पहुंची थी. लेकिन एंबुलेंस का गेट खुल नहीं सका. गेट इस कदर लॉक हो गया कि पेशंट को बाहर नहीं निकाला जा सका. महिला ने एंबुलेंस के भीतर ही प्राण त्याग दिए. 

आजतक की ख़बर के मुताबिक, मामला भीलवाड़ा के प्रताप नगर थाना इलाके के राजकीय महात्मा गांधी अस्पताल का है. महिला का नाम 46 वर्षीय सुलेखा है. उन्होंने फांसी लगाकर सुसाइड करने की कोशिश की थी. उनके बेटे ने आरोप लगाया कि मेडिकल विभाग की लापरवाही के कारण उनकी मां की जान चली गई. आरोप है कि एंबुलेंस में ऑक्सिजन सिलेंडर तक नहीं था. 

महिला के बेटे गौरव ने बताया,

Embed

आरोपों पर भीलवाड़ा के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. सी पी गोस्वामी ने कहा,

Embed

प्रताप नगर थाना अधिकारी सुरजीत ठोलिया ने कहा, “महिला की सुसाइड की सूचना मिली थी. पुलिस जब तक पहुंची तब तक परिवार वाले महिला को फंदे से उतारकर अस्पताल ले जा चुके थे. परिजन ने अस्पताल प्रशासन पर कई आरोप लगाए हैं. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी. फिलहाल परिजनों ने पुलिस थाने में कोई शिकायत नहीं दी है.” इस पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.

वीडियो: कुंभ मेले में लगी भीषण आग, चश्मदीद और योगी के मंत्री क्या बोले?

Advertisement

Advertisement

()