The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Rajasthan 17 Year Old Boy Stabbed To Death Over Reels Dispute In Kota

सोशल मीडिया रील्स हिट होने पर हत्या? शादी से लौट रहे छात्र को युवकों ने चाकू से गोदकर मार डाला

मृतक शुभम के चचेरे भाई ने बताया कि वह सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर रील अपलोड करता था. उसकी रील्स सोशल मीडिया पर काफी शेयर होती थीं. इसी बात को लेकर कुछ लड़के उससे रंजिश रखते थे. इससे पहले भी स्कूल जाते समय उसके साथ मारपीट की घटना हो चुकी थी.

Advertisement
pic
pic
प्रगति पांडे
| चेतन गुर्जर
12 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 07:49 PM IST)
Rajasthan, Kota, Reels
राजस्थान में रील की रंजिश में 17 साल के नाबालिग की हत्या.(फोटो- इंडिया टुडे) 
Quick AI Highlights
Click here to view more

राजस्थान के कोटा में 17 साल के युवक की चाकू से मारकर हत्या कर दी गई. आरोपियों और युवक के बीच कथित तौर पर सोशल मीडिया रील्स को लेकर झगड़ा हुआ था. युवक पर हमला उस वक्त हुआ, जब वह एक शादी में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था. वारदात के बाद युवक को हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

घटना कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के प्रेम नगर स्थित चौथ माता मंदिर के पास हुई. मृतक की पहचान 17 साल के शुभम सेन के तौर पर हुई है, वो कक्षा 11 का छात्र था. वहीं, आरोपियो की पहचान विशाल और राज बच्चा के तौर पर हुई है. इंडिया टुडे से जुड़े चेतन गुर्जर की रिपोर्ट के मुताबिक, शुभम के दोस्त ने बताया कि वह अपने दो दोस्तों के साथ बारां में एक शादी में गया था. शादी में शामिल होने के बाद वह देर रात लौट रहा था. 

रात के करीब 10 बजे वह अकेला ही अपने घर की ओर जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में कुछ लड़कों ने उसे घेरकर चाकू से हमला कर दिया. थोड़ी देर बाद आरोपियों ने ही फोन कर उसके दोस्त को सूचना दी कि तुम्हारे दोस्त को चोट लगी है. मृतक के दोस्त ने आगे बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो वहां भीड़ लगी हुई थी. शुभम नाली में खून से लथपथ पड़ा हुआ था. इसके बाद उसने फौरन एक प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी जान नहीं बच सकी. 

परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. लेकिन दोनों आरोपी फरार हैं. इलाके के लोग उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. इसे लेकर उन्होंने नारेबाजी भी की.

वहीं, मामले की पुष्टि करते हुए उद्योग नगर थाना के सर्किल इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया,

“चौथ माता मंदिर के पास दो-तीन लड़कों के बीच झगड़ा हुआ था. इसी दौरान चाकूबाजी में एक लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. शुरुआती जानकारी में पुरानी रंजिश का मामला सामने आया है. शव को मोर्चरी में रखवाया गया है और मामले की जांच की जा रही है.”

यह भी पढ़ें: ईरान युद्ध के बीच गुमनाम हुए जेडी वेंस? लोग पूछ रहे, ‘आखिर कहां हैं वाइस प्रेसिडेंट?’

शुभम के चचेरे भाई ने बताया कि वह सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर रील अपलोड करता था. उसकी रील्स सोशल मीडिया पर काफी शेयर होती थीं. इसी बात को लेकर कुछ लड़के उससे रंजिश रखते थे. इससे पहले भी स्कूल जाते समय उसके साथ मारपीट की घटना हो चुकी थी.

वीडियो: GPS Jamming क्या होता है, जिसने Middle East में ‘भटका’ दिए जहाज?

Advertisement

Advertisement

()