The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Raja Raguvanshi Postmortem Report Autopsy asserted sharp weapon two wounds on head killed sonam meghalaya

राजा रघुवंशी की मौत कैसे हुई? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चल गया

Raja Raghuvanshi और Sonam हनीमून पर Meghalaya गए थे. 23 मई को दोनों लापता हो गए थे. 2 जून को राजा का शव एक गहरी खाई में मिला, जिसे बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हो गई है.

Advertisement
Raja Raghuvanshi, Raja Raghuvanshi Murder, Sonam Raghuvanshi
राजा रघुवंशी (दाएं) और सोनम (बाएं) की शादी 11 मई 2025 को इंदौर में हुई थी. (India Today)
pic
मौ. जिशान
9 जून 2025 (Published: 06:46 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

मेघालय के शिलॉन्ग में हनीमून के दौरान मारे गए राजा रघुवंशी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है. इससे राजा के हत्याकांड पर कई अहम खुलासे हुए हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, राजा की हत्या धारदार हथियार से की गई थी और उनके सिर पर दो गंभीर वार किए गए थे. एक वार सिर पर आगे और दूसरा सिर पर पीछे किया गया. दोनों घाव इतने गहरे थे कि उनकी मौत हो गई.

राजा रघुवंशी मध्य प्रदेश के रहने वाले थे और हाल ही में अपनी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ हनीमून पर मेघालय गए थे. 23 मई को दोनों ईस्ट खासी हिल्स से लापता हो गए थे. 2 जून को राजा का शव एक गहरी खाई में मिला. शव बरामद होने के बाद मेघालय पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हो गई है.

इंडिया टुडे से जुड़ीं अपरमिता दास की रिपोर्ट के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि राजा रघुवंशी के सिर पर दो गहरी चोट के निशान थे. उनके सिर पर दो वार किए गए, जिसमें सिर के अगले और पिछले हिस्से पर हमला किया गया. आरोपियों ने हत्या करने के लिए धारदार हथियार का इस्तेमाल किया है.

पुलिस का मानना है कि हत्या सुनियोजित थी और राजा को निशाना बनाकर मारा गया. इस बीच राजा की हत्या के मामले में आरोपी उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मिल गई है. सोमवार, 9 जून को उसने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया.

सोनम ने पुलिस को पहला बयान दिया जिसमें उसने दावा किया कि कुछ अज्ञात लोगों ने राजा की हत्या कर दी. उसने पुलिस को दिए बयान में कहा,

"कुछ अज्ञात लोगों ने मेरे पति की हत्या की. लूटपाट कर मुझे अगवा किया गया. एक कमरे में मुझे बंद रखा गया. गाड़ी में बिठाकर गाजीपुर के ढाबे पर छोड़ा."

जांच में सामने आया है कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा और अन्य आरोपियों के साथ मिलकर राजा की हत्या की योजना बनाई थी. अब तक पुलिस राज कुशवाहा, विशाल चौहान और आकाश राजपूत समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. सोनम और अन्य आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर शिलॉन्ग ले जाया जाएगा.

वीडियो: सोनम की गिरफ्तारी के बाद क्या बोले राजा रघुवंशी के भाई?

Advertisement

Advertisement

()