The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Raja Raghuvanshi Murder Case Shillong Police Rejects Contract Killer Theory

राज का दिमाग था, सोनम ने खाई में फेंका... पति को मारने से लेकर गाजीपुर पहुंचने तक की पूरी कहानी पता लगी

Sonam Raghuvanshi ने गुवाहाटी आईएसबीटी से सिलीगुड़ी की बस ली. सिलीगुड़ी से दूसरी बस से पटना गई. फिर वहां से दूसरी बस से आरा गई. आरा से ट्रेन में बैठकर लखनऊ पहुंची. Raja Raghuvanshi Murder Case में अब मेघालय पुलिस ने एक-एक बात बताई है.

Advertisement
Raja Raghuvanshi Murder Accused
कैसे की मर्डर की प्लानिंग, किसका था दिमाग, सब पता लगा है. (तस्वीर: इंडिया टुडे)
pic
अरविंद ओझा
font-size
Small
Medium
Large
14 जून 2025 (अपडेटेड: 14 जून 2025, 04:24 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

राजा रघुवंशी मर्डर केस (Raja Raghuvanshi Murder Case) को लेकर शिलांग पुलिस ने नए खुलासे किए हैं. उन्होंने कहा है कि सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. राज कुशवाहा इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड है और सोनम ने इस साजिश में उसका साथ दिया है.

पुलिस ने ये भी कहा है कि मामले में तीन और आरोपी हैं. इससे पहले अटकलें लगाई गई थीं कि ये तीनों कॉन्ट्रैक्ट किलर हैं. लेकिन अब पुलिस ने इस बात से इनकार किया है. उन्होंने कहा है कि हत्या के लिए कोई सुपारी नहीं दी गई थी. तीन आरोपियों में से दो राज कुशवाहा के दोस्त हैं और एक उसका चचेरा भाई है.

शिलांग पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के आधार पर बताया,

Image embed

उन्होंने आगे कहा,

Image embed

सोनम ने आकाश को थमा दिया अपना रेनकोट

पुलिस ने आगे कहा,

Image embed

गुवाहाटी आईएसबीटी से सोनम ने सिलीगुड़ी की बस ली. सिलीगुड़ी से दूसरी बस से पटना गई. फिर वहां से दूसरी बस से आरा गई. आरा से ट्रेन में बैठकर लखनऊ पहुंची. फिर वहां से बस से इंदौर गई. 26 मई से 8 जून तक इंदौर में रही. इंदौर में विशाल ने एक फ्लैट किराए पर लिया था. सोनम इसी फ्लैट में रुकी.

Image embed
चारों आरोपी

इस मामले को लेकर जब एक गाइड ने बयान दिया कि उसने सोनम के साथ तीन लोगों को देखा था, तब आरोपी घबरा गए. राज को पता चला कि पुलिस ने अन्य तीन लोगों की पहचान कर ली है. इसके बाद राज ने सोनम को इंदौर छोड़कर सिलीगुड़ी जाने को कहा. उसी ने सोनम को कहा कि वो खुद को किडनैपिंग पीड़िता होने का दिखावा करे.

ये भी पढ़ें: राजा रघुवंशी की लाश सोनम ने खाई में फेंकी? मेघालय पुलिस का दावा सन्न कर देगा

'घरवालों को फोन करो और कहो कि किडनैप हो गई थी'

पुलिस ने आगे कहा,

Image embed

आरोपियों ने सोचा था कि राजा का शव डिकम्पोज हो जाएगा, फिर उसकी पहचान नहीं हो पाएगी. दो जून को जब राजा की लाश मिली, तब सोनम इंदौर में थी. पुलिस ने कहा है,

Image embed

शिलांग पुलिस ने कहा है कि उनके पास आरोपियों के खिलाफ ठोस सबूत हैं और वो 90 दिनों के भीतर चार्जशीट फाइल कर देंगे.

वीडियो: 'थाईलैंड जाना चाहता था बेटा', राजा रघुवंशी के पिता ने सोनम के बारे में क्या बताया?

Advertisement

Advertisement

()