The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Raja Raghuvanshi murder case Raj Kushwaha family say about Sonam Raghuvanshi arrested

राजा की मां फांसी पर अड़ीं, राज की मां बोली - 'वो छोटा बच्चा है, उसे फंसाया गया'

Raj Kushwaha की मां का कहना है कि राज निर्दोष है और उस पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है. वहीं, Raja Raghuvanshi की मां और भाई Vipin Raghuvanshi ने कहा है कि राजा के कातिलों को फांसी होनी चाहिए.

Advertisement
Raja Raghuvanshi murder case Raj Kushwaha family say about Sonam Raghuvanshi arrested
राज कुशवाहा की मां (बाएं) और राजा रघुवंशी की मां (दाएं) (फोटो: ANI)
pic
अर्पित कटियार
10 जून 2025 (पब्लिश्ड: 02:23 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है (Raja Raghuvanshi Murder Case). जिनमें एक नाम राज कुशवाहा का भी शामिल है. एक तरफ राज की मां का कहना है कि राज निर्दोष है और उस पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है. वहीं, राजा रघुवंशी (जिसकी हत्या हुई है) की मां और भाई ने कहा है कि कातिलों को फांसी होनी चाहिए.

राज के परिवार ने क्या कहा?

मीडिया से बात करते हुए राज कुशवाहा की मां ने कहा कि राज सिर्फ सोनम के यहां काम करता था. इसलिए सिर्फ बात होती थी. उन्होंने कहा,

Image embed
Image embed

राज की मां ने सरकार से अपील की है कि उसे निर्दोष साबित किया जाए. वहीं, राज कुशवाहा की बहन ने कहा कि उसका भाई निर्दोष है और वो ऐसा नहीं कर सकता. आगे कहा,

Image embed
Image embed

राज कुशवाहा की बहन ने दावा किया कि वो सोनम से कभी नहीं मिली और ना ही वो कभी यहां आयी. उन्होंने कहा कि राज 10वीं क्लास में था. कोरोना के बाद पिता का निधन हो गया था और राज पढ़ाई छोड़ कर काम करने लगा था.

राजा की मां ने क्या कहा?

राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी का कहना है कि सभी कातिलों को फांसी होनी चाहिए. उन्होंने कहा,

Image embed
Image embed

‘सोनम की मां को सब पता था’

राजा रघुवंशी के भाई विपिन ने इस मामले को लेकर कई बड़े दावे किए हैं. आजतक से बात करते हुए विपिन ने कहा,

Image embed

उन्होंने यह भी बताया कि राजा को सोनम का इस तरह का व्यवहार बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है. लेकिन घर वालों ने उसे यह कहकर समझाया कि नई शादी है. उन्होंने सोनम की मां पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें सोनम के अफेयर के बारे में सब पता था. उन्होंने कहा,

Image embed

ये भी पढ़ें: राजा रघुवंशी की हत्या में सोनम का क्यों दिया साथ? चारों आरोपियों के बारे में बड़ी बात पता चली

वहीं, न्यूज एजेंसी से बात करते हुए विपिन ने दावा किया कि इस साजिश में 5 लोग नहीं, बल्कि कई लोग शामिल है. उन्होंने कहा,

Image embed
Image embed

उन्होंने दावा किया कि राज और सोनम घंटों बात कर रहे थे. सोनम जहां मिली है वहां यूपी में ही राज का घर है. राज तो राजा के अंतिम यात्रा में भी शामिल हुआ था.

इन सबके बीच, शिलॉन्ग पुलिस की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने शिलॉन्ग पुलिस को सोनम की 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड की अनुमति दे दी. सोनम के सरेंडर करने के बाद शिलॉन्ग पुलिस गाजीपुर पहुंची थी और सोमवार, 9 जून की देर शाम तक सोनम का मेडिकल कराया गया, जो करीब एक घंटे तक चला. इसके बाद पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड के लिए सोनम को जिला जज के कोर्ट में पेश किया. 

वीडियो: सोनम के भाई ने कॉल कर सरेंडर करने को कहा, सामने आई कॉल रिकॉर्डिंग

Advertisement

Advertisement

()