राहुल गांधी वियतनाम दौरे पर गए, BJP ने मनमोहन सिंह का नाम लेकर गंभीर आरोप लगा दिया
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के तीन दिन बाद राहुल गांधी के वियतनाम जाने को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. वहीं, कांग्रेस ने इन आरोपों को असल मुद्दों से ध्यान भटकाने वाला बताया है.
.webp?width=210)
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर जाने का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है. राहुल गांधी के वियतनाम जाने को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद इस यात्रा को लेकर पार्टी ने कहा है कि पूरा देश शोक मना रहा है, वहीं राहुल गांधी ‘नया साल मनाने’ वियतनाम निकल गए हैं. कांग्रेस ने इन आरोपों को असल मुद्दों से ध्यान भटकाने वाला बताया है.
बीजेपी का कांग्रेस पर आरोपBJP आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर 30 दिसंबर को एक पोस्ट करके कांग्रेस पर आरोप लगाया. उन्होंने लिखा,
“जहां एक ओर पूरा देश डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शोक मना रहा है, वहीं राहुल गांधी नया साल मनाने वियतनाम निकल गए हैं. राहुल गांधी ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए डॉ सिंह की मृत्यु को भी भुना लिया. गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी सिखों से नफरत करती है. हमें नहीं भूलना चाहिए कि इंदिरा गांधी ने दरबार साहिब को भी अपवित्र किया था.”
इसके अलावा BJP प्रवक्ता शहजाद पूनेवाला ने भी राहुल गांधी के वियतनाम दौरे को लेकर कांग्रेस को घेरने की कोशिश की है. उन्होंने समाचार एजेंसी ANI से कहा,
कांग्रेस ने किया पलटवार“राहुल गांधी ने नेता प्रतिपक्ष के अर्थ को बदलकर पर्यटन का नेता कर लिया है. जिस वक्त पूरा देश पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर शोकाकुल है, उस वक्त मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल गांधी ‘पर्यटन’ के लिए निकल गए हैं. ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. मुंबई में 26/11 के आतंकी हमले के दौरान भी वे रात भर पार्टी कर रहे थे. उन्हें मनमोहन सिंह के निधन की कोई परवाह नहीं है.”
राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर BJP के आरोपों पर कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने BJP को जवाब दिया है. उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट लिखा,
“ये संघी लोग ‘भटकाने वाली राजनीति’ कब बंद करेंगे. जिस तरह से मोदी ने डॉ साहेब को यमुना नदी के किनारे अंतिम संस्कार के लिए जमीन देने से मना कर दिया और उनके मंत्रियों ने डॉ साहब के परिवार को किनारे लगाया, वह शर्मनाक है. राहुल अगर अपनी निजी यात्रा पर हैं, तो उससे आपको क्या दिक्कत है?”
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार और स्मारक बनाने को लेकर दोनों पार्टियों के बीच तनातनी जारी है.
इससे पहले, 29 दिसंबर को BJP ने गांधी परिवार पर मनमोहन सिंह के अस्थि विसर्जन में शामिल नहीं होने को लेकर सवाल उठाया था. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने इसके जवाब में कहा था परिवार की निजता का ध्यान में रखते हुए पार्टी का कोई नेता अस्थि विसर्जन में शामिल नहीं हुआ.
वीडियो: BPSC प्रोटेस्ट में पुलिस देख कर भागे प्रशांत किशोर? तेजस्वी के आरोप पर जवाब आ गया

