The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Rahul Gandhi speech loksabha expunge India sold out Epstein files Adani Ambani

'एपस्टीन फाइल्स, अडानी, अंबानी...', राहुल गांधी के भाषण के ये हिस्से रिकॉर्ड से हटे

राहुल गांधी के भाषण के कुछ अंशों में सदन की कार्यवाही से हटाने का फैसला लिया गया है. इंडिया टुडे से जुड़े पीयूष मिश्रा की रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल गांधी की स्पीच के कुछ हिस्सों को सदन के रिकॉर्ड में नहीं रखा गया. जैसे, 'नॉनसेंस' (बकवास), 'शेमफुल' (शर्मनाक), एपस्टीन, एपस्टीन केस, एपस्टीन फाइल्स, अनिल अंबानी, अडानी, सोल्ड, सोल्ड आउट और हमारी फोर्स शब्दों को सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया.

Advertisement
pic
pic
मौ. जिशान
| पीयूष मिश्रा
11 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 11 फ़रवरी 2026, 12:08 AM IST)
Rahul Gandhi speech expunged, expunge, Rahul Gandhi, US India trade deal impact, modi, narendra modi, india america deal
राहुल गांधी के भाषण का काफी हिस्सा सदन की कार्यवाही से हटा. (PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

Rahul Gandhi Speech: बजट सत्र में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लोकसभा में मोदी सरकार को घेरते नजर आए. लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी ने तल्ख तेवरों के साथ केंद्र पर जमकर हमला बोला. उन्होंने सत्ता पक्ष पर भारत के रणनीतिक हितों के साथ ‘समझौता’ करने का आरोप लगाया. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि ट्रेड एग्रीमेंट के तहत भारत सरकार देश का डेटा अमेरिका को 'बेच' रही है.

राहुल गांधी के ताबड़तोड़ हमलों पर सत्ता पक्ष के सांसदों ने एतराज जताया. कांग्रेस सांसद का भाषण खत्म होने के बाद केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कोई भी भारत को बेच नहीं सकता. उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर देश को कमजोर करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के सबसे मजबूत प्रधानमंत्री हैं और कहा, "कांग्रेस दुखी है क्योंकि भारत तरक्की कर रहा है."

राहुल गांधी ने सदन में तीखा हमला किया और कहा,

"अगर INDIA ब्लॉक की सरकार होती और वो अमेरिका के साथ ट्रेड एग्रीमेंट पर बातचीत करती, तो उसने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से कहा होता कि उन्हें भारत के साथ बराबरी का व्यवहार करना चाहिए."

इस बीच राहुल गांधी के भाषण के कुछ अंशों में सदन की कार्यवाही से हटाने का फैसला लिया गया है. इंडिया टुडे से जुड़े पीयूष मिश्रा की रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल गांधी की स्पीच के कुछ हिस्सों को सदन के रिकॉर्ड में नहीं रखा गया. जैसे, 'नॉनसेंस' (बकवास), 'शेमफुल' (शर्मनाक), एपस्टीन, एपस्टीन केस, एपस्टीन फाइल्स, अनिल अंबानी, अडानी, सोल्ड, सोल्ड आउट और हमारी फोर्स शब्दों को सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया.

भाषण के बीच राहुल ने पीठासीन स्पीकर जगदंबिका पाल से कहा,

"सर, आप कांग्रेस पार्टी के पूर्व सदस्य हैं. इसलिए, मैं आज आप पर एक खास एहसान करूंगा. मैं पीछे हट जाऊगा..." इसे भी सदन की कार्यवाही से हटाया गया है.

वीडियो: राहुल गांधी के एपस्टीन फाइल्स से जुड़े सवालों पर हरदीप सिंह पुरी ने क्या सफाई दी?

Advertisement

Advertisement

()