The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • rahul gandhi slams bjp rss in lok sabha election reforms debate vote chori capturing institutions

लोकसभा में राहुल गांधी का भाषण खत्म होने वाला था, स्पीकर ओम बिड़ला किस बात पर भड़क गए?

RSS का जिक्र छिड़ते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने आपत्ति जताई. उन्होंने Rahul Gandhi को टोका और चुनाव सुधार पर ही बात करने के लिए कहा. फिर राहुल ने आरोप लगाया कि RSS ने भारत के संस्थानों पर कब्जा किया.

Advertisement
Rahul Gandhi, Loksabha, Sansad, Vande Mataram, Rahul Gandhi Loksabha, Rahul Gandhi Vote Chori, Vote Chori
लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी. (फोटो: Sansad TV)
pic
मौ. जिशान
9 दिसंबर 2025 (अपडेटेड: 9 दिसंबर 2025, 07:30 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर जमकर हमला बोला. मंगलवार, 9 दिसंबर को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से सवाल किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्त को चुनने वाले पैनल से भारत के चीफ जस्टिस (CJI) को क्यों हटाया गया.

कांग्रेस सांसद यहीं नहां रुके. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, BJP भारत के लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने के लिए चुनाव आयोग को निर्देशित और इस्तेमाल कर रही है. इसी बीच उन्होंने चुनाव आयुक्तों को चुनने की प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए. राहुल गांधी ने सरकार पर चुनाव आयुक्तों को छूट देने के लिए कानून में बदलाव करने का आरोप लगाया. उन्होंने इसे चुनावी प्रणाली को काबू करने का कदम बताया.

लोकसभा में RSS भी राहुल गांधी के निशाने पर रही. लंबे समय से 'वोट चोरी' का मुद्दा उठा रहे राहुल ने इसे एंटी-नेशनल तक करार दिया. चुनाव सुधार पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा,

Image embed

उन्होंने आगे कहा,

Image embed

RSS का जिक्र छिड़ते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने आपत्ति जताई. उन्होंने राहुल गांधी को टोका और चुनाव सुधार पर ही बात करने के लिए कहा. फिर राहुल ने आरोप लगाया कि RSS ने भारत के संस्थानों पर कब्जा किया.

एजुकेशन सिस्टम

Image embed

इंटेलिजेंस एजेंसियां

Image embed

इलेक्शन

Image embed

राहुल गांधी के तीन सवाल

  • CJI को चुनाव आयुक्तों को चुनने के पैनल से क्यों हटाया गया?
  • कानून बदलकर चुनाव आयुक्तों को छूट क्यों दी गई?
  • चुनाव आयोग को चुनाव के 45 दिन बाद CCTV फुटेज नष्ट करने की इजाजत देने वाला कानून क्यों बनाया?

वोट चोरी पर अपना दावा दोहराते हुए राहुला गांधी ने कहा,

Image embed

उन्होंने फिर वोटर लिस्ट में ब्राजीली मॉडल के होने का सवाल उठाया. ब्राजीली मॉडल की बात छिड़ी, तो राहुल गांधी के पीछे से विपक्षी सांसदों ने उस मॉडल का फोटो दिखाना शुरू कर दिया. इतने में लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला भड़क गए. उन्होंने कहा,

Image embed

राहुल गांधी ने माना कि वे भी फोटो दिखाने के पक्ष में नहीं है. हालांकि, उन्होंने दोहराया कि हरियाणा की वोटर लिस्ट में ब्राजील की मॉडल 22 बार कैसे आ गई? राहुल गांधी ने आगे कहा कि मैंने सबूतों के साथ कहा कि हरियाणा का चुनाव चोरी किया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने वोट चोरी से जुड़े हमारे सवालों का जवाब नहीं दिया है.

वीडियो: अमित शाह ने कहा, 'नेहरू ने वंदे मातरम को टुकड़ों में बांटने का काम किया', राज्यसभा में बहस छिड़ गई

Advertisement

Advertisement

()