'ECI मुझसे एफिडेविट मांगता है, मैंने संविधान पर हाथ रखकर शपथ...' राहुल गांधी ने फिर से चुनाव आयोग पर निशाना साधा
Bengaluru के फ्रीडम पार्क में वोट अधिकार रैली को संबोधित करते हुए, कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने कहा कि ECI ने राजस्थान और बिहार में अपनी वेबसाइट बंद कर दी है क्योंकि उनको पता है कि अगर लोगों ने सवाल पूछना शुरू कर दिया तो उनकी पोल खुल जाएगी.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने वोटों की चोरी के मामले पर एक बार फिर से चुनाव आयोग (ECI) को घेरा है. बेंगलुरु में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोग अब कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर चुनाव आयोग से सवाल पूछ रहे हैं, तो उन्होंने अपनी वेबसाइट बंद कर दी है.
दरअसल, पिछले दिनों राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोग पर वोटों की चोरी के आरोप लगाए थे. इसके जवाब में ECI ने राहुल से एक एफिडेविट की मांग की थी. 8 अगस्त को फ्रीडम पार्क में वोट अधिकार रैली को संबोधित करते हुए, कांग्रेस नेता ने इस मामले पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा,
राहुल गांधी ने कहा कि वोट की चोरी संविधान के साथ धोखा है, हर हाल में संविधान को बचाना होगा. उन्होंने आगे कहा,
ये भी पढ़ें: 'राहुल गांधी ने जिस आदित्य श्रीवास्तव और विशाल सिंह का जिक्र किया, वे लिस्ट में नहीं', यूपी चुनाव आयोग का दावा
कांग्रेस नेता ने कहा कि आयोग से इलेक्ट्रॉनिक वोटर लिस्ट की मांग की गई थी. उन्होंने कहा,
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा की विचारधारा संविधान के खिलाफ है.
वीडियो: राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट को लेकर क्या आरोप लगाए? चुनाव आयोग ने क्या कह कर नकार दिया?

.webp?width=60)

