'हमारे आधे लोग BJP से मिले हुए हैं'- गुजरात में बोले राहुल गांधी
Rahul Gandhi in Gujarat: राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा- 'गुजरात के लोग हमें तब तक चुनाव नहीं जिताएंगे, जब तक हम अपनी जिम्मेदारियां पूरी नहीं करते.'
.webp?width=210)
राहुल गांधी गुजरात दौरे पर पहुंचे हुए हैं. अहमदाबाद पहुंचकर उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से बात की है (Rahul Gandhi Gujarat). उन्होंने समझाया है कि क्यों कांग्रेस 30 सालों से गुजरात में सत्ता में नहीं आ पाई. उन्होंने बताया कि कांग्रेस के दो धड़े हैं. जिनमें से एक धड़े को छानकर बाहर फेंकने की ज़रूरत है.
राहुल गांधी के मुताबिक़, गुजरात कांग्रेस में दो तरह के लोग हैं. एक वो, जिनके दिल में कांग्रेस की विचारधारा है, जो जनता के साथ खड़े हैं. वहीं, दूसरे वो हैं, जो जनता से दूर हैं और उनसे कटे रहते हैं. इनमें से आधे लोग BJP से मिले हैं.
राहुल गांधी ने आगे बताया कि जब तक इन दोनों तरह के लोगों को अलग नहीं किया जाता, गुजरात में कांग्रेस जनता का भरोसा नहीं जीत पाएगी. दरअसल, राहुल गांधी 'संवाद कार्यक्रम' को संबोधित कर रहे थे. प्राइवेट बैंक्वेट हॉल में ये कार्यक्रम चल रहा था. इस दौरान राहुल गांधी ने कहा,
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आगे बोले,
राहुल गांधी ने आगे कहा कि आज़ादी की लड़ाई में अंग्रेज़ सामने थे. कांग्रेस जनता को रिप्रेजेंट करती थी. लेकिन हमारा लीडर नहीं था. लीडर साउथ अफ्रीका से आया. कौन? महात्मा गांधी. उसने हमें सोचने, लड़ने और जीने का तरीका दिया. गांधीजी के बिना कांग्रेस देश को आजादी नहीं दिला पाती. गुजरात बिना गांधीजी नहीं होते.
राहुल गांधी का कहना है कि गुजरात ने सरदार पटेल भी हमें दिए. हमारे पांच सबसे बड़े नेताओं में से दो गुजरात ने दिए. गुजरात हमसे यही मांग रहा है. गुजरात फ़ंसा है, रास्ता नहीं मिल रहा. गुजरात आगे बढ़ना चाहता है.
बताते चलें, राहुल गांधी दो दिन की गुजरात यात्रा पर पहुंचे हुए हैं. इस दौरान वो राज्य में BJP को हराने के लिए एक मजबूत योजना बनाने में जुटे हुए हैं. ऐसे में वो लगातार कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बात कर रहे हैं. 8-9 अप्रैल को होने वाले सेशन में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC), गुजरात कांग्रेस इकाई के लिए रोडमैप तैयार करके पेश करेगी.
वीडियो: लखनऊ की एक कोर्ट ने राहुल गांधी पर लगाया 200 रुपये का जुर्माना, मामला जान लीजिए

.webp?width=60)


