The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Rahul Gandhi asked aircraft loss S Jaishankar informed Pakistan operation sindoor

जयंशकर के 'पाकिस्तान को बताया था' वाले बयान पर राहुल ने पूछा- 'हमारे कितने प्लेन गिरे?' सरकार की सफाई आई

Rahul Gandhi ने S Jaishankar के बयान के बाद पूछा कि Pakistan को अटैक की पहले ही जानकारी देने की वजह से हमारे कितने एयरक्राफ्ट गिरे हैं? अब विदेश मंत्रालय (MEA) ने जयशंकर के बयान पर सफाई दी है.

Advertisement
Rahul Gandhi, S Jaishankar
कांग्रेस MP राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस जयंशकर के बयान पर सवाल उठाए.
pic
मौ. जिशान
17 मई 2025 (पब्लिश्ड: 10:49 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

विदेश मंत्री एस जयशंकर के एक बयान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर जयंशकर का 15 मई का एक वीडियो शेयर किया. इसमें विदेश मंत्री कहते नजर आ रहे हैं कि 'ऑपरेशन सिंदूर' की शुरुआत में भारत ने पाकिस्तान को यह जानकारी दी थी कि भारत आतंकवादियों के ठिकानों पर हमला करने जा रहा है, ना कि पाकिस्तानी सेना पर.

इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने पूछा कि अगर पाकिस्तान को पहले से जानकारी दी गई थी, तो सरकार बताए एयरफोर्स के कितने एयरक्राफ्ट गिरे हैं. हालांकि, विदेश मंत्रालय ने इन सभी आरोपों को नकार दिया. शनिवार, 17 मई को विदेश मंत्रालय के एक्स्टर्नल पब्लिसिटी (XP) डिवीजन ने जयशंकर के बयान पर सफाई जारी की है.

XP डिवीजन ने कहा कि राहुल गांधी ने जो दावा किया, वो पूरी तरह से गलत है. मंत्रालय ने साफ किया कि जयशंकर ने यह कहा था कि पाकिस्तान को मैसेज ऑपरेशन सिंदूर शुरू होने के बाद उसके शुरुआती चरण में दिया गया था. इस मैसेज में कहा गया था कि हमला आतंकवादियों के ठिकानों पर है, ना कि पाकिस्तानी सेना पर.

Image embed

मंत्रालय ने कहा कि इस बयान को ऐसे पेश किया जा रहा है जैसे यह मैसेज ऑपरेशन शुरू होने से पहले भेजा गया हो, जो कि पूरी तरह से गलत है. उन्होंने इसे “तथ्यों को पूरी तरह से गलत तरीके से पेश करना” बताया है. मंत्रालय के XP डिवीजन ने कहा,

Image embed
Image embed

इससे पहले राहुल गांधी ने शनिवार, 17 मई को जयशंकर का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा,

Image embed

Image embed
राहुल गांधी का पोस्ट. (X @RahulGandhi)

उन्होंने आगे सवाल किया, “किसने इसकी इजाजत दी? इसके नतीजे में हमारी वायुसेना को कितने एयरक्राफ्ट का नुकसान हुआ?”

Image embed

सरकारी प्रेस इन्फार्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक टीम ने 15 मई को ही जयंशकर के बयान के आधार पर किए जा रहे दावों को गलत बताया था. PIB ने कहा कि विदेश मंत्री जयशंकर के बयान का गलत मतलब निकाला गया है कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू होने से पहले पाकिस्तान को जानकारी दी थी.

 

वीडियो: सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान का पत्र, जयशंकर की शर्त से चिंता बढ़ जाएगी

Advertisement

Advertisement

()