The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Punjab Police constable stole tractor trolley thief Khanauri border farmers protest

पंजाब पुलिस का कॉन्स्टेबल निकला 'ट्रॉली चोर', किसान आंदोलन में खनौरी बॉर्डर से चोरी की

Punjab: पटियाला के शत्राणा गांव में पंजाब पुलिस के एक कॉन्स्टेबल पर एक किसान ट्रॉली चोरी करने का आरोप है. पुलिस ने ट्रॉली को बरामद कर लिया है. यह ट्रॉली किसान आंदोलन के दौरान खनौरी बॉर्डर पर खड़ी थी.

Advertisement
Farmer Trolley Stolen, Punjab
किसान की ट्रॉली चुराने वाला आरोपी पंजाब पुलिस का सिपाही निकला. (PTI/India Today)
pic
मौ. जिशान
29 मार्च 2025 (पब्लिश्ड: 03:29 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पंजाब के पटियाला जिले में पुलिस के एक जवान पर ट्रॉली चोरी करने का आरोप लगा है. मामला शत्राणा गांव का है, जहां पुलिस कॉन्स्टेबल के पास से किसान जगजीत सिंह की ट्रॉली बरामद की गई. जगजीत सिंह ने खनौरी बॉर्डर पर धरने के दौरान अपनी ट्रैक्टर ट्राली प्रदर्शन में खड़ी की थी. 19 और 20 मार्च 2025 के बीच शंभू और खनौरी बॉर्डर पर पुलिस का एक्शन हुआ. पुलिस ने सख्ती बरतते हुए रास्ता खाली करवाया और वहां खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को भी हटा दिया.

इंडिया टुडे से जुड़े कुलवीर की रिपोर्ट के मुताबिक, किसान आंदोल की जगह से हटाए गए ट्रैक्टर-ट्रॉली और साजो-सामान को रखने के लिए एक यार्ड बनाया गया है. यहां किसान जगजीत सिंह की ट्रॉली भी खड़ी थी, जो चोरी हो गई. जांच में खुलासा हुआ कि इस चोरी में पंजाब पुलिस का कॉन्स्टेबल वरिंदर सिंह शामिल था.

ट्रोली चोरी होने पर जगजीत सिंह से इसकी शिकायत की. उन्होंने शिकायत में बताया कि वे भारतीय किसान यूनियन एकता, सिद्धूपुर से जुड़े हुए हैं और बरनाला ब्लॉक के अध्यक्ष हैं. दिनांक 19 मार्च 2025 को शाम करीब सात बजे पंजाब सरकार ने प्रशासन की मदद से किसान धरने को उठा दिया. उन्होंने कहा कि हमारे किसान जो मौके पर मौजूद थे और इस कार्रवाई का विरोध कर रहे थे, उन्हें हिरासत में ले लिया गया. उस दिन हम लोग एक मीटिंग के लिए चंडीगढ़ गए थे.

जगजीत सिंह ने आगे बताया कि इसके बाद प्रशासन ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य सामान को क्रेन की मदद से हटा दिया. 21 मार्च को जब जगजीत सिंह और उनके साथी किसानों ने यार्ड पर जाकर ट्रॉली तलाशी, तो उनकी ट्रॉली वहां नहीं मिली. बाद में प्रशासन ने मोका नदी पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ले जाते हुए कुछ तस्वीरें दिखाई, जिनमें जगजीत सिंह ने अपनी ट्रॉली पहचान ली.

आरोप है कि जगजीत सिंह की ट्रॉली को पंजाब पुलिस के कॉन्स्टेबल वरिंदर सिंह और उसके चाचा चमकोर सिंह ने चुराया था. आरोपी आधार कार्ड दिखाकर इस ट्रॉली को अपना बताकर ले गए थे. इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई और ट्रॉली को बरामद कर लिया गया है.

Embed

पातड़ा (पटियाला) के DSP इंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि हमने सभी रिकॉर्ड की जांच की और ट्रॉली को बरामद किया. इस मामले में कॉन्स्टेबल वरिंदर सिंह और उसके चाचा चमकोर सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 303 (चोरी) के तहत FIR दर्ज की गई है. DSP ने जानकारी दी कि कॉन्स्टेबल वरिंदर सिंह के चाचा चमकोर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, और जल्द ही वरिंदर सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

वीडियो: Greater Noida के गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, बिल्डिंग में थीं 160 छात्राएं

Advertisement

Advertisement

()