The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Punjab Moga Wedding Cancelled Grooms Family Finds No Bride or House

बारात लेकर 'UK' वाली दुल्हन के घर पहुंचा दूल्हा, शहर छान मारा दोनों ही नहीं मिले!

40-50 लोगों की बारात अमृतसर के सुल्तानविंडी गांव से मोगा पहुंची. दुल्हन पक्ष के बताए मुताबिक, उनका घर मोगा बस स्टैंड के पास गली नंबर 6 में होना चाहिए था. लेकिन जब बारात बताए गए एड्रेस पर पहुंची तो ऐसा कोई भी घर नहीं मिला.

Advertisement
Grooms Family Searches Moga in Vain
बाई ओर बारात के वापस आने से निराश दुल्हा कुलपिंदर सिंह वहीं दाई ओर उनकी शादी का कार्ड. (तस्वीर: इंडिया टुडे)
pic
सौरभ शर्मा
10 जून 2025 (अपडेटेड: 10 जून 2025, 11:22 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पंजाब के मोगा में शादी के लिए धूमधाम से निकली बारात को दुल्हन का घर ही नहीं मिला. जब बारातियों ने दुल्हन के मोहल्ले वालों को उसकी तस्वीर देिखाई तो उन्होंने पहचानने से इनकार कर दिया. वहीं मैरिज हॉल पहुंचने पर बारातियों को पता चला कि यहां कोई बुकिंग ही नहीं हुई है. आखिर में थक हारकर बारातियों को वापस लौटना पड़ा.

इंडिया टुडे से जुड़े तन्मय समानता की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार 7 जून को 40-50 लोगों की बारात अमृतसर के सुल्तानविंडी गांव से मोगा पहुंची. दुल्हन पक्ष के बताए मुताबिक, उनका घर मोगा बस स्टैंड के पास गली नंबर 6 में होना चाहिए था. लेकिन जब बारात बताए गए एड्रेस पर पहुंची तो ऐसा कोई भी घर नहीं मिला.

बारातियों ने मोहल्ले के लोगों से दुल्हन का नाम और उसकी तस्वीर दिखाकर पता करने को कोशिश की, लेकिन उन्हें कुछ पता नहीं चला. बाराती मोगा रॉयल पैलेस हॉल भी पहुंचे जहां मैरिज हॉल वालों ने बताया कि उन्हें 7 जून की कोई भी बुकिंग नहीं मिली है. निराश होकर सभी बाराती वापस घर लौट गए.

दूल्हे की भाभी मनप्रीत कौर ने बताया कि ये शादी उनके दूर के रिश्तेदार के जरिए तय हुई थी. लड़की UK में रहती थी. दोनों की फोन पर डेली बातचीत हुआ करती थी. मनप्रीत कौर ने कहा, “लड़की ने ही मैरिज हॉल का पता बताया था. लेकिन वहां हमें कोई भी नहीं दिखा. शादी से एक दिन पहले कॉल पर पूरी तैयारियों की बात कही थी.”

दूल्हे की भाभी ने आगे बताया कि इस घटना के बाद से लड़की और उसके परिवार वालों से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है. 

रिपोर्ट के मुताबिक शादी के कार्ड से लड़के का नाम ‘कुलपिंदर सिंह’ और लड़की का नाम ‘साहिल मनप्रीत कौर (UK)’ पता चला है. बारात के वापस आने के बाद कुछ विजुअल्स सामने आए हैं जिनमें परेशान कुलपिंदर को उनके परिजन समझाते हुए देखे जा सकते हैं. 

दूल्हे के पिता सुखजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने पूरे मोगा में लड़की और मैरिज हॉल के बारे में पता करने की कोशिश की, लेकिन कुछ मालूम नहीं हुआ. उन्होंने पुलिस से जांच की मांग की है ताकि किसी और के साथ ऐसी घटना न हो.

वीडियो: दंगे रोकने के लिए तैनात किए थे 4000 गार्ड्स, अब ट्रंप पर ही हो गया केस

Advertisement

Advertisement

()