The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Punjab Harjit Kaur Deported From US Recounts Ordeal Handcuffed Feet Tied Video

'हथकड़ियां लगाई गईं और मेरे पैर बांध दिए गए...', US से डिपोर्ट की गईं बुजर्ग महिला ने सुनाई आपबीती

हरजीत कौर ने बताया, 'गिरफ्तारी वाली रात मुझे एक ठंडे कमरे में बंद कर दिया गया और ठीक से कंबल भी नहीं दिया गया. अगली सुबह मुझे दूसरी जगह ले जाया गया, हथकड़ियां लगाई गईं और मेरे पैर बांध दिए गए...'

Advertisement
Punjab Woman Deported From US
हरजीत कौर ने अमेरिका में अपने परिवार से फिर से मिलने की इच्छा भी जताई है. (फोटो- इंडिया टुडे)
pic
हरीश
27 सितंबर 2025 (पब्लिश्ड: 05:23 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

हाल ही में अमेरिका से डिपोर्ट की गईं 71 साल हरजीत कौर ने अपने संघर्ष पर बात की है. उन्होंने बताया कि हिरासत के दौरान उन्हें हथकड़ियां लगाई गईं, पैर बांधे गए और ऐसा खाना परोसा गया, जो वो शाकाहारी होने के चलते नहीं खा सकती थीं. उन्होंने कहा कि ये अनुभव बहुत कष्टदायक था. उन्होंने अमेरिका में अपने परिवार से फिर से मिलने की इच्छा भी जताई है.

मूल रूप से पंजाब की रहने वालीं हरजीत कौर ने कहा कि बिना कारण बताए ही उन्हें डिपोर्ट कर दिया गया. वो 1991 से यानी 30 साल से ज्यादा समय तक अमेरिका में रही हैं. लेकिन पासपोर्ट न होने के कारण 2012 में शुरू हुई उनकी डिपोर्टेशन की कार्यवाही हाल ही में तेज हो गई. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा,

Embed
Embed

23 सितंबर को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचीं हरजीत कौर ने बताया,

Embed

उन्होंने आगे कहा कि शाकाहारी होने के चलते उन्हें जो खाना दिया गया, वो उनके लिए उपयुक्त नहीं था. हालांकि, भारत वापसी की उड़ान के दौरान उन्हें हथकड़ी नहीं लगाई गई थी. हरजीत कौर आगे बोलीं,

Embed
Embed

उन्होंने ट्रक ड्राइवरों समेत डिपोर्ट किए गए लोगों के साथ सख्त व्यवहार के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाली हालिया अमेरिकी नीतियों को ज़िम्मेदार ठहराया. हरजीत कौर ने कहा, ‘ये सब ट्रंप के सत्ता में आने के बाद हो रहा है.’

हरजीत कौर के मुताबिक, उन्हें बेकर्सफील्ड में 8-10 दिन तक हिरासत में रखा गया. फिर एरिजोना ले जाया गया और फिर दिल्ली भेज दिया गया. उन्होंने आगे कहा, ‘उनका व्यवहार बहुत बुरा था... वहां मेरे बच्चे कुछ न कुछ कर ही देंगे. मैं कुछ नहीं कर सकती.’

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, हरजीत कौर लगभग 33 साल पहले अपने पति की मौत के बाद अपने दो बेटों के साथ अमेरिका गई थीं. वो दो दशकों से भी ज्यादा समय तक सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र में रहीं और बर्कले में एक साड़ी की दुकान पर काम करती रहीं, जब तक कि इस साल की शुरुआत में स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्हें नौकरी नहीं छोड़नी पड़ी.

वीडियो: ट्रंप की डिपोर्ट पॉलिसी के बीच ये पंजाबी गाना चर्चा में क्यों?

Advertisement

Advertisement

()