The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Punjab gurdaspur Farmers Clash with Police 7 injured Farmers accused of land grabbing

पंजाब में किसानों के साथ पुलिस की झड़प, 7 घायल, जमीन हथियाने के आरोप लगे

Farmers Clash with Police: 11 मार्च को किसानों और पुलिस के बीच झड़प हो गई. जिसमें 7 लोग घायल हो गए. किसानों ने आरोप लगाया कि बल प्रयोग करके उनकी जमीनें छीनी जा रही है.

Advertisement
Punjab gurdaspur Farmers Clash with Police 7 injured Farmers accused of land grabbing
किसानों और पुलिस के बीच झड़प में 7 लोग घायल हो गए (फोटो आजतक)
pic
अर्पित कटियार
11 मार्च 2025 (Published: 01:15 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पंजाब के गुरदासपुर में किसानों और पुलिस के बीच जबरदस्त झड़प हो गई (Farmers Clash with Police). जिसमें 7 लोग घायल हो गए. किसानों ने आरोप लगाया है कि एक्सप्रेसवे के नाम पर उनकी जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है, जिसके बदले उन्हें उचित मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है. किसानों का आरोप है कि प्रशासन ने बिना किसी पूर्व सूचना के उनकी जमीनें छीनने की कोशिश की है. दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे को लेकर किसान लंबे समय से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

किसानों ने लगाया आरोप

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार, 11 मार्च को किसानों और पुलिस के बीच झड़प हो गई. किसानों ने आरोप लगाया कि बल प्रयोग करके उनकी जमीनें छीनी जा रही हैं. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें भारी मशीनें किसानों के खेतों की तरफ बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं. पुलिस को रोकने के लिए किसानों का दल खेतों में बैठ गया, लेकिन पुलिस ने किसानों को वहां से उठाकर बाहर कर दिया.

एक दूसरे वीडियो में सड़कों पर धरना दे रहे किसानों और पुलिस के बीच झड़प होती दिख रही है, जिससे ट्रैफिक जाम लग गया. इसके बाद बातचीत के जरिए मामला शांत कराया गया. किसानों का कहना है कि यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें: भगवंत मान पर भड़के पंजाब के 'अन्नदाता', किसानों के साथ बैठक बीच में छोड़ उठ गए थे मुख्यमंत्री

‘2022’ से हो रहा है प्रदर्शन

11 मार्च को दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे के लिए हुआ बवाल भूमि अधिग्रहण से जुड़ा है. अमृतसर में दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे के लिए 99 किमी सड़क का निर्माण होना है. इसी एक्सप्रेसवे के 30 किलोमीटर के हिस्से को लेकर विवाद है, जिसे लेकर किसान लंबे समय से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इसका असर एक्सप्रेसवे के निर्माण पर भी देखा जा रहा है.

किसान 2022 से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और ज्यादा मुआवजे की मांग कर रहे हैं. हाल ही में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने अमृतसर में 30 किलोमीटर के एक सेक्शन के टेंडर को रद्द कर दिया था, क्योंकि वहां किसानों ने अपनी जमीनें अधिग्रहण करने से मना कर दिया था.

इस सेक्शन के निर्माण में आगे भी देरी हो सकती है क्योंकि किसान जमीन नहीं देने पर अड़े हुए हैं. बताया जा रहा है कि NHAI के अन्य प्रोजेक्ट्स को लेकर भी किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है.

वीडियो: मध्य प्रदेश में किसान का कॉलर पकड़ना महंगा पड़ा, SDO सस्पेंड, FIR भी दर्ज

Advertisement

Advertisement

()