The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • punjab attempt to vandalise ambedkar statue near golden temple in amritsar

पंजाब में आंबेडकर की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश, गुस्साए लोग

Golden Temple की ओर जाने वाली हेरिटेज स्ट्रीट पर टाउन हॉल में मौजूद मूर्ति पर हथौड़े मारे जाने का आरोप है. पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है. दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले इस घटना ने सियासी सरगर्मियां बढ़ा दी हैं.

Advertisement
punjab attempt to vandalise ambedkar statue near golden temple in amritsar
(फाइल फोटो)
pic
कमलजीत संधू
font-size
Small
Medium
Large
27 जनवरी 2025 (अपडेटेड: 28 जनवरी 2025, 12:10 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Punjab के अमृतसर में भारत रत्न B R Ambedkar (बाबा साहब आंबेडकर) की प्रतिमा (Statue) को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है. घटना रविवार, 26 जनवरी की है. स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) की ओर जाने वाली हेरिटेज स्ट्रीट पर टाउन हॉल में मौजूद मूर्ति पर हथौड़े मारे जाने का आरोप है. पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है. दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले इस घटना ने सियासी सरगर्मियां बढ़ा दी हैं. 

इंडिया टुडे के मुताबिक, घटना को लेकर पुलिस ने FIR दर्ज की है. एक शख्स को गिरफ्तार भी किया गया है. सूबे की पुलिस आगे की जांच में जुट गई है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. कथित वायरल वीडियो में शख्स एक लंबी सीढ़ी के ज़रिये मूर्ति पर चढ़ते हुए दिख रहा है. फिर टॉप पर पहुंचकर मूर्ति पर हथौड़े से वार करता दिखाई दे रहा है.

Embed

दैनिक भास्कर की ख़बर के मुताबिक, आंबेडकर की मूर्ति को तोड़ने को लेकर दलित समाज की ओर से अमृतसर बंद की अपील की गई है. वहीं फगवाड़ा में तनावपूर्ष माहौल है. कुछ लोगों ने फगवाड़ा हाईवे पर धरना देकर रोड जाम कर दिया. 

मान बोले- सख्ती से निपटेंगे

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार, 27 जनवरी को कहा, 

Embed

मान ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है. उन्होंने कहा कि पंजाब को सबसे शांतिपूर्ण और भाईचारे वाला राज्य बनाने के लिए सांप्रदायिक सद्भावना, शांति और भाईचारे के मूल्यों को मज़बूत करने के लिए लोग बढ़-चढ़कर अपना योगदान दें.

विपक्षियों ने साधा निशाना

दिल्ली विधानसभा चुनावों से ठीक पहले भाजपा को AAP के खिलाफ एक और मुद्दा मिल गया है. दिल्ली बीजेपी ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा,

Embed
Embed

मायावती ने भी साधा निशाना

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की चीफ और यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने भी इस घटना की निंदा की है. उन्होंने X पर लिखा कि संविधान निर्माता भारतरत्न डॉ. आम्बेडकर की प्रतिमा का अनादर करना खासकर आम आदमी पार्टी और उसकी सरकार के लिए बहुत शर्मिन्दगी की बात है.

Embed

शिरोमणि अकाली दल ने की जांच की मांग

शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने भी घटना की कड़ी निंदा की. उन्होंने इस घटने के पीछे की साज़िश का पता लगाने के लिए जांच की मांग की है. 

Embed

कांग्रेस ने उठाया कानून व्यवस्था पर सवाल

दिल्ली कांग्रेस कमेटी ने इस घटना पर पंजाब में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है. X पर पोस्ट करते हुए पार्टी ने कहा कि इस घटना से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं. यह घटना पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार और कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करती है. 

Embed

वीडियो: विदिशा के कोंचिग सेंटर में बच्चों ने लगाए यौन शोषण के आरोप

Advertisement

Advertisement

()