The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Pune rape 4 year old girl raped and crushed to death from stone in maharashtra

गौशाला में बच्ची से रेप, पत्थर से कुचल कर शव गोबर के ढेर में डाल दिया

Pune Rape Case: आरोप है कि गौशाला में आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद शव को गाय के गोबर के ढेर के नीचे छिपा दिया, ताकि किसी को शक न हो.

Advertisement
pic
pic
अर्पित कटियार
| अभिजीत करंडे
2 मई 2026 (अपडेटेड: 2 मई 2026, 02:43 PM IST)
4 year old girl raped, pune
घटना सामने आने के बाद पूरे गांव में भारी आक्रोश फैल गया. (फोटो: ITG)
Quick AI Highlights
Click here to view more

महाराष्ट्र के पुणे में कथित तौर पर एक चार साल की बच्ची के साथ रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई. आरोपी की पहचान भीमराव कांबले (उम्र 65 साल) के तौर पर हुई है. आरोप है कि भीमराव पहले बच्ची को एक गौशाला में ले गया, उसके साथ रेप किया, फिर पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं आरोपी ने शव को गोबर के ढेर के नीचे भी छिपा दिया.

क्या है मामला?

इंडिया टुडे से जुड़े अभिजीत करंडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पूरा मामला पुणे जिले के भोर थानाक्षेत्र के नसरापुर गांव का है. स्थानीय लोगों ने बताया कि बच्ची छुट्टियों में अपनी नानी के घर आई हुई थी. शुक्रवार, 1 मई को दोपहर के समय वह घर के सामने खेल रही थी. इसी दौरान गांव का ही भीमराव कांबले उसे बहला-फुसलाकर पास की एक गौशाला में ले गया.

आरोप है कि वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी ने शव को गाय के गोबर के ढेर के नीचे छिपा दिया, ताकि किसी को शक न हो. जब काफी देर तक बच्ची घर नहीं लौटी, तो परिवार और गांववालों ने उसकी तलाश शुरू की. आसपास लगे CCTV फुटेज की जांच की गई, जिसमें आरोपी बच्ची को गौशाला की तरफ ले जाता हुआ दिखाई दिया. खोजबीन की गई, तो बच्ची गौशाला में मृत मिली.

आरोपी गिरफ्तार

घटना सामने आने के बाद पूरे गांव में भारी आक्रोश फैल गया. ग्रामीणों ने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की और गौशाला के सामने ही डेरा डाल दिया. गांववालों का कहना है कि जब तक आरोपी को सख्त सजा देने का भरोसा नहीं मिलता, वे बच्ची का अंतिम संस्कार नहीं होने देंगे. पुलिस प्रशासन लगातार गांववालों से बातचीत कर रहा है, लेकिन लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है.

SP (पुणे ग्रामीण) संदीप सिंह गिल ने भीड़ को शांत किया और लोगों को भरोसा दिलाया कि इस मामले में 15 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी. वहीं, एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

सुप्रिया सुले ने जताई नाराजगी

इस घटना पर NCP (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले ने भी गहरी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने ‘X’ पर लिखा,

“यह घटना बेहद चौंकाने वाली, दिल दहला देने वाली और इंसानियत को शर्मसार करने वाली है. आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए. मैं मुख्यमंत्री (देवेंद्र फडणवीस) से अनुरोध करती हूं कि गृह विभाग को तुरंत जांच तेज करने के निर्देश दिए जाएं."

उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हो और दोषी को जल्द कड़ी सजा मिले.

वीडियो: सुप्रीम कोर्ट ने रेप पीड़िताओं के अबॉर्शन पर केंद्र को क्या आदेश दिया?

Advertisement

Advertisement

()